10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई में लगा तड़का, डीजल 95 पैसे महंगा

गुरुवार आधीरात से लागू हो जाएंगी नई दरें, अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhopal Online

•

Updated: 15 Oct 2015, 7:33 PM IST

Petrol

Petrol

(यह फोटो प्रतीकात्मक है)


भोपाल।
यदि आप शुक्रवार को अपने वाहन में डीजल भरवाने की योजना बना रहे हैं, तो इस योजना को अभी जाकर पूरा कर लें, क्योंकि शुक्रवार से आपको डीजल कुछ महंगा मिलेगा। कई बार कम होने के बाद इस बार महंगाई में तड़का लग ही गया। तेल कंपनियों ने मासिक समीक्षा बैठक के बाद डीजल के दाम 95 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए। नई दरें गुरुवार आधीरात से लागू हो जाएंगी। भोपाल में टैक्स की दर जुडऩे के बाद एक लीटर डीजल के लिए आपको 1.18 रुपए अधिक देने होंगे।


तेल कंपनियों ने यह कदम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढऩे के कारण उठाया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम गुरुवार को 55 से 58 डॉलर प्रति बैरल तक रहे।



हर महीने होती है दामों की समीक्षा

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां आईओसी, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की एक व 16 तारीख को पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं।