24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Healthy Travel Tips: ट्रैवल के दौरान बॉडी हो जाती है सख्त? एक टेनिस बॉल कर सकती है कमाल

Healthy Travel Tips:सफर के दौरान होने वाली थकान और अकड़न मजा किरकिरा कर देती है। ऐसे में ट्रैवल के समय एक साधारण सी टेनिस बॉल साथ रखने की सलाह देते हैं। यह छोटी-सी चीज बिना किसी मशीन या दवा के बॉडी को रिलैक्स करने और जकड़न कम करने में मदद कर सकती है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Dec 28, 2025

Travel health tips in Hindi, Travel body stiffness relief, Tennis ball massage, Travel fitness tips,

Travel hacks for body pain|फोटो सोर्स – Gemini@Ai

Healthy Travel Tips: ट्रैवल के दौरान बॉडी हो जाती है सख्त? एक टेनिस बॉल कर सकती है कमाल: लंबी फ्लाइट, ट्रेन जर्नी या घंटों कार में बैठे रहने की वजह से शरीर में अकड़न और असहजता होना आम बात है।दिल्ली के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. आकाश दीप शर्मा के मुताबिक, लंबे समय तक बैठने से मसल्स में खिंचाव और ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। इसी वजह से शरीर भारी और थका हुआ महसूस करने लगता है। ऐसे में टेनिस बॉल जैसी छोटी और हल्की चीज इस परेशानी से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।

थकान और अकड़न क्यों लंबे सफर में शरीर पर ज्यादा असर पड़ता है?

जब हम घंटों बिना हिले बैठे रहते हैं, तो मसल्स एक ही स्थिति में जकड़े रहते हैं। इससे लोअर बैक और हिप्स पर दबाव बढ़ता है, गर्दन और कंधों में तनाव जमा हो जाता है और पैरों में सुन्नपन आने लगता है। सीमित जगह की वजह से ठीक से स्ट्रेच करना भी मुश्किल हो जाता है।

सफर के दौरान टेनिस बॉल कैसे देती है राहत?

कमर और हिप्स की अकड़न में आराम


लंबे सफर में लोअर बैक पेन बहुत आम है। सीट पर बैठे-बैठे एक हिप के नीचे टेनिस बॉल रखकर हल्के गोल-गोल मूवमेंट करें। करीब एक मिनट बाद साइड बदल लें। इससे मसल्स रिलैक्स होती हैं और जकड़न कम होती है।

गर्दन और अपर बैक की स्टिफनेस से छुटकारा


लगातार गलत पॉश्चर में बैठने से गर्दन और कंधों में दर्द होने लगता है। सीट से हल्का-सा टेक लगाकर अपर बैक और सीट के बीच टेनिस बॉल रखें। अब शरीर को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे या साइड में मूव करें। इससे जमा हुआ तनाव कम होने लगता है।

पैरों और तलवों की थकान कम करे

घंटों बैठने से पैर भारी और सुन्न हो जाते हैं। सीट पर बैठे हुए पैर के नीचे टेनिस बॉल रखकर आगे-पीछे या गोल घुमाएं। यह तरीका तलवों की जकड़न कम करने और आराम देने में मदद करता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाए

टेनिस बॉल से हल्का दबाव मसल्स को एक्टिव रखता है, जिससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे थकान कम होती है और सफर के बाद भी शरीर ज्यादा फ्रेश महसूस करता है।

छोटी-छोटी मूवमेंट्स से थकान घटाए

टेनिस बॉल का इस्तेमाल करने से शरीर अपने आप हल्की-फुल्की मूवमेंट करता है। इससे लंबे समय तक एक जगह जमे रहने से होने वाली बेचैनी और थकान कम होती है।

सफर में टेनिस बॉल इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें

  • बहुत ज्यादा दबाव न डालें, हल्का प्रेशर ही काफी है।
  • किसी चोट या सूजन वाली जगह पर इस्तेमाल न करें।
  • मूवमेंट्स धीमी और कंट्रोल्ड रखें।
  • अगर दर्द बढ़े तो तुरंत रुक जाएं।
  • हर 30–40 मिनट में पॉश्चर बदलें और मौका मिले तो थोड़ा चलें।

किसके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद?

जो लोग अक्सर लंबा सफर करते हैं फ्रिक्वेंट फ्लायर्स, ओवरनाइट ट्रेन पैसेंजर्स या रोड ट्रिप पर जाने वाले उनके लिए टेनिस बॉल बेहद काम की चीज है। खासकर जिनको कमर, हिप्स या पैरों में जल्दी अकड़न हो जाती है, उनके लिए यह एक आसान और किफायती ट्रैवल हैक है।छोटी-सी टेनिस बॉल जायद जगह भी नहीं घेरती, लेकिन सफर के दौरान बड़ा आराम जरूर दे सकती है। अगली बार ट्रैवल पर निकलें, तो इसे अपने बैग में रखना न भूलें।