11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई थी मनाली, दोनों के बीच हुआ विवाद, फिर युवक ने कर दिया ये बड़ा काम

MP News : मध्यप्रदेश के भोपाल की बेटी की मनाली में हत्या कर दी गई। बता दें, वह बॉयफ्रेंड के साथ घूमने मनाली गई थी। वहीं किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal girl murdered in manali

मध्यप्रदेश की युवती हिमाचल प्रदेश की टूरिस्ट प्लेस मनाली घूमने गई थी। जहां उसके बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह युवती के शव को बैग में डालकर होटल ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान होटल स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

भोपाल की है युवती


युवती भोपाल से है और उसका नाम शीतल कौशल बताया जा रहा है। उसकी उम्र 23 साल है। इस घटना को अंजाम देने वाले युवक का नाम विनोद ठाकुर बताया जा रहा है। जो कि हरियाणा का रहने वाला है। दोनों रिलेशनशिप में थे और मनाली घूमने गए थे।


जांच में जुटी पुलिस


पुलिस जांच में खुलासा किया है कि जिस होटल में दोनों रुके थे। वहां के सीसीटीवी कैमरे खराब थे। होटल स्टाफ के द्वारा दोनों की एंट्री भी सही तरीके से नहीं की गई थी। होटल स्टाफ की तरफ से युवती का आधार कार्ड लिया गया था, लेकिन युवक के कोई डाक्यूमेंट्स जमा नहीं थे। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इसमें कुछ खुलासा हो सकेगा।


कैसे पकड़ा गया आरोपी


होटल स्टाफ ने शक होने पर युवक की जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में दो टीमें लगा दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर झीड़ी में बस को रोककर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ 13 मई को मनाली घूमने आया था। होटल स्टाफ की तरफ से हमें रुकने के लिए 302 रुम नंबर दिया गया था।