12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला अपराध कम करने में भोपाल को मिला पहला स्थान, छेड़छाड़ के मामलों में 41% की कमी

रैंकिंग में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद महिला अपराध कम होने का दावा किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
News

महिला अपराध कम करने में भोपाल को मिला पहला स्थान, छेड़छाड़ के मामलों में 41% की कमी

भोपाल. मध्य प्रदेश में महिला अपराधों को कम करने के प्रयासों में राजधानी भोपाल अव्वल रहा है। इसके बाद खरगोन को दूसरा और खंडवा को तीसरा स्थान मिला है। जबकि, इंदौर चौथे स्थान पर रहा। जबलपुर को पांचवां स्थान मिला है। सबसे खराब हालत रतलाम की रही। खराब प्रदर्शन में रतलाम पहले, छतरपुर दूसरे, दमोह तीसरे, उज्जैन चौथे और हरदा पांचवें स्थान पर रहा। राज्य सरकार द्वारा जारी रेंकिंग में भोपाल को 92.1 फीसद तो इंदौर को 75.7 फीसद अंक मिले हैं।


छेड़छाड़, बलात्कार, अपहरण प्रमुख महिला अपराध माने जाते हैं। 2021 के शुरुआती तीन माह की तुलना 2022 के शुरुआती तीन माह से की गई है। बलात्कार के केस में 16.13 फीसदी अपहरण में 13,61 फीसदी और छेड़छाड़ के केसों में 41.21 फीसदी की कमी आई है।

यह भी पढ़ें- आधार कार्ड पर आया बड़ा अपडेट : जल्द करा लें बायोमेट्रिक अपडेशन, वरना अटक जाएंगे दस्तावेज


ऐसे हुई रैंकिंग

पुलिस, प्रशासन, महिला बाल विकास और निगम के संयुक्त प्रयासों को शामिल किया गया। रैंकिंग में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद महिला अपराध कम होने का दावा किया जा रहा है।


इन बिंदुओं पर रैंकिंग

-आपराध होने पर त्वरित कार्रवाई

यह भी पढ़ें- Indian Railway Recruitment : रेलवे में नौकरी पाने का मौका, ग्रेजुएट करें आज ही अप्लाई


क्या कहते हैं जिम्मेदार?

इस संबंध में एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश हिंगणकर का कहना है कि, पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद महिला अपराधों में कमी आ रही है। ये अच्छे संकेत हैं।

1 मिनट में जीप के कर दिए टुकड़े-टुकड़े, अगले ही मिनट में जोड़ दिए सभी पार्ट्स, हैरान कर देगा वीडियो