28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhopal Police ने एक महीने का काम सात घंटे में कर दिखाया, 601 वारंट तामील

पुलिस कमिश्नर सिस्टम में अभी तक तीन बार चला कॉम्बिंग गश्त का अभियान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Govind Prasad Agnihotri

•

Updated: 22 Jun 2022, 1:42 AM IST

Bhopal Police Latest News

Bhopal Police ने एक महीने का काम सात घंटे में कर दिखाया, 601 वारंट तामील

भोपाल. नगर निगम चुनाव से पहले शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाने रखने के लिए पुलिस कमिश्नर सिस्टम में एक बार फिर सभी 38 थाना क्षेत्रों में बीती रात सात घंटे 1200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कॉम्बिंग गश्त ऑपरेशन चलाया। इसके तहत गुंडों और बदमाशों को वारंट तामील कराए गए। इसके अलावा कुछ की धरपकड़ भी की गई। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसकर और एडिशनल पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर के निर्देशन में सभी डीसीपी एवं एडिशनल डीसीपी की टीम थाना क्षेत्रों में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक गुंडे-बदमाशों के दरवाजों पर दस्तक देती रही। लगभग सात घंटे चले इस ऑपरेशन में भोपाल पुलिस ने 601 गुंडे-बदमाश एवं आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों में आरोपियों के घर पहुंचकर वारंट तामील कराए। आमतौर पर इतने वारंट तामील कराने में भोपाल पुलिस को एक महीने का वक्त लगता था। एडिशनल पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर ने कार्रवाई की सभी जानकारियां सुबह पुलिस कमिश्नर कार्यालय में वापस लौटे अधिकारियों से लेने के बाद कर्मचारियों को रिलीव किया।

घर में सोते मिले ज्यादातर बदमाश

देर रात पुलिस थाने की जानकारी से अनजान 500 से ज्यादा गुंडे बदमाश भोपाल पुलिस जोन के क्षेत्र क्रमांक एक दो तीन एवं चार के अंतर्गत थाना क्षेत्रों की कालोनियों, बस्तियों एवं रहवासी इलाकों में मौजूद ठिकानों पर सोते मिले। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने अपराध की जानकारी देने के बाद वारंट तामील कराए एवं थाने में हाजिरी लगाने के निर्देश दिए। एडिशनल पुलिस कमिश्नर सचिन अतुलकर के अनुसार रातभर के संयुक्त अभियान में 601 गुंडे बदमाशों को वारंट तामील कराए गए हैं। कार्रवाई का उद्देश्य आरोपियों की धरपकड़ है।