
भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में यूं तो स्थानीय पर्यटन स्थलों की कमी नहीं है पर कुछ स्थान तो इतने विख्यात हो गए हैं कि अब लोग दूर-दूर से यहां आते हैं. राजधानी का बडा तालाब, वनविहार जैसे टूरिस्ट प्लेसेस की तरह मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की इकाई सैर सपाटा भी इनमें शामिल है. प्रेमपुरा घाट के पास स्थित सैर सपाटा में घूमने के लिए न केवल बच्चे बल्कि बडे-बुजुर्ग भी लालायित रहते हैं. इसी विख्यात सैर सपाटा को अभी बंद कर दिया गया है.
शुक्रवार तथा शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन को ध्यान में रखते हुए सैर सपाटा बंद रखा जाएगा- अधिकारियों ने बताया कि गणेश विसर्जन को देखते हुए सैर सपाटा को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. सैर सपाटा को अभी दो दिन के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान पर्यटकों को यहां प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार तथा शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन को ध्यान में रखते हुए सैर सपाटा बंद रखा जाएगा।
रविवार को सैर सपाटा नियमित रूप से पर्यटकों के लिए खुला रहेगा- अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। रविवार को सैर सपाटा नियमित रूप से पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।
Published on:
09 Sept 2022 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
