
air ticket booking
राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिसंबर के आखिरी महीने में यह पहला मौका है, जब नए साल का जश्न मनाने के लिए अलग-अलग डेस्टिनेशन पर जाने वाले यात्रियों को महंगे किराए का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इंडिगो एयरलाइंस की ऑनलाइन बुकिंग में अभी भी समायोजित किराया प्रदर्शित किया जा रहा है जिससे यात्रियों में खासा उत्साह है। भोपाल से गोवा जाने के लिए अभी 5000 के लगभग किराया लिया जा रहा है, इसके अलावा जयपुर दिल्ली मुंबई का किराया भी यथावत प्रदर्शित हो रहा है। केवल हैदराबाद की टिकट पहले की तरह महंगी बनी हुई हैं। पहले यह बताया गया था कि दिसंबर में विमानन कंपनियां अपने हिसाब से किराया दोगुना तक महंगा करेंगी, फिलहाल ऐसा नहीं किया गया है।
यात्रियों की कमी भी एक प्रमुख वजह
विमानन कंपनियां देश भर में यात्रियों की कमी की समस्या का सामना कर रही हैं। जानकारों की राय में यह पहला मौका है जब न्यू ईयर के कमर्शियल सीजन में भी इंडिगो जैसी कॉरपोरेट कंपनी ने विमान का किराया नहीं बढ़ाया है। यात्रियों को इस मौके का लाभ उठाना चाहिए। प्री बुकिंग के दौरान दिसंबर अंत तक गोवा, दिल्ली, मुंबई, जयपुर जैसे डेस्टिनेशन फ्लाइट औसत फुल चल रहे हैं।
भोपाल से विमान का किराया चार्ट
| शहर | स्पाट फेयर | प्री-बुकिंग फेयर |
गोवा | 6786 रुपए | 5390 रुपए |
| दिल्ली | 7018 रुपए | 4393 रुपए |
| मुंबई | 12373 रुपए | 5338 रुपए |
| बेंगलुरु | 14077 रुपए | 9793 रुपए |
| हैदराबाद | 20038 रुपए | 11533 रुपए |
| अहमदाबाद | 11638 रुपए | 6459 रुपए |
| रायपुर | 14263 रूपए | 4183 रुपए |
| उदयपुर | 4544 रूपए | 3159 रुपए |
| जयपुर | 6053 रूपए | 4142 रुपए |
Updated on:
16 Dec 2023 02:16 pm
Published on:
16 Dec 2023 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
