
राजधानी भोपाल के भेल इलाके के सभी प्रमुख रास्ते एक दिन के लिए बंद
भोपाल. एमपी की राजधानी भोपाल के भेल इलाके के सभी प्रमुख रास्ते एक दिन के लिए बंद रहेंगे। यातायात पुलिस ने इसके लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। भेल में आज सीएम शिवराजसिंह चौहान बच्चों को साइकिल वितरित करेंगे। गुरुवार को भेल के बरखेड़ा में सीएम राइज महात्मा गांधी स्कूल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साइकिल वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम के कारण आवश्यकतानुसार यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।
समय सुबह 09:00 बजे से
सद्भावना चौराहा भेल गेट न-6, महात्मा गांधी चौराहा, पिपलानी पेट्रोल पम्प, जम्बूरी मैदान, अवधपुरी की ओर आने वाले मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
समय सुबह:-09:00 बजे से
गुरूद्वारा द्वार पिपलानी से महात्मा गांधी चौराहा तक, इलाहाबाद बैंक तिराहा से महात्मा गांधी चौराहा तक, अवधपुरी से महात्मा गांधी चौराहा तक अत्यधिक यातायात दबाव होने से उक्त मार्ग प्रभावित रहेगा। सभी प्रकार के लोक परिवहन, मालवाहक, भारी, व्यवसायिक और अनुमति प्राप्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए रास्ता और पार्किंग
इंदौर, सिहोर मार्ग से आने वाले वाहन खजूरी बायपास से बकानिया डिपो होते हुए मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चौपड़ा कला, पटेल नगर, आनंद नगर, रत्नागिरी, पिपलानी पेट्रोल पम्प से महात्मा गांधी चौक पर सवारी को उतारकर जम्बूरी मैदान पार्किग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।
राजगढ, ब्यावरा की ओर से आने वाले बस, प्राइवेट वाहन बायपास से मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चौपड़ा कला, पटेल नगर, आनंद नगर, रत्नागिरी पिपलानी पेट्रोल पम्प से महात्मा गांधी चौक पर सवारी को उतारकर जम्बूरी मैदान पार्किग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।
विदिशा और रायसेन की ओर से आने वाले बस, प्रायवेट वाहन चौपड़ा कला से पटेल नगर, आनंद नगर, रत्नागिरी पिपलानी पेट्रोल पम्प से महात्मा गांधी चौक पर सवारी को उतारकर जम्बूरी मैदान पार्किग स्थल पर अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।
वैकल्पिक मार्ग: अवधपुरी से भोपाल शहर की ओर आवागमन करने वाले स्थानीय वाहन अवधपुरी चौक, नगर निगम वार्ड कार्यलय -61 के सामने से खजूरी कला रोड से इलाहाबाद बैंक तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पम्प, रायसेन रोड, पिपलानी से होकर आवागमन कर सकेंगे।
निम्नानुसार रहेगा डायवर्सन
सागर, दमोह की ओर से आने वाली यात्री बसें पटेल नगर बायपास, 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आईएसबीटी की ओर जाएंगी। आईएसबीटी से नादरा बस स्टैण्ड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
Published on:
17 Aug 2023 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
