26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Assembly Election 2023: इस बार विधानसभा चुनाव में निर्णायक होंगी महिला मतदाता

#Mpassemblyelection2023 जिले की मतदाता सूची में बढ़ गयीं 83 हजार 808 महिला वोटर्स, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अक्टूबर में

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Aug 22, 2023

voter11.png

इस बार महिलाओं के हाथों में हैं इन दो विधानसभा सीटों की चाबी...।

राजधानी की मतदाता सूची में इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले 83 हजार 808 महिला मतदाता बढ़ गयी हैं। सबसे ज्यादा महिला वोटर हुजूर,नरेला और गोविंदपुरा में बढ़ी हैं। जबकि, सबसे कम उत्तर और मध्य विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के नाम जुड़े हैं।

उत्तर और मध्य दोनों सीटों पर एक हजार पुरुष वोटरों पर क्रमश: 970 और 946 महिलाओं का जेंडर रेश्यो है। जो भोपाल की बाकी पांच विधानसभाओं क्षेत्र के जेंडर रेश्यो से ज्यादा है। यानी इन दो क्षेत्रों में महिला वोटर निर्णायक होंगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में होगा। तब तक और नाम भी जुड़ सकते हैं।

और बढ़ गया जेंडर रेश्यो

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी उत्तर में एक हजार पुरुषों पर 946 महिलाएं और मध्य में 915 महिलाएं थीं। हुजूर विधानसभा में जेंडर रेश्यो 907 था। बाकी विधानसभाओं का जेंडर रेश्यो 900 से कम था। वर्ष 2023 की मतदाता सूची में सभी विधानसभा का रेश्यो औसत में 900 से ऊपर है।

यह है आंकड़ा

2011 के जनगणना आंकड़ों के मुताबिक मप्र में प्रति हजार पुरुषों पर 931 महिलाएं थीं। मतदाता सूची में जेंडर रेश्यो 917 था। राजधानी में वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में यह अनुपात 883 तो 2018 के विधानसभा चुनाव में 900 था। अब यह 926 है।


जेंडर रेश्यो

... और बढ़ गया जेंडर रेश्यो
विधानसभा 2018 2023
बैरसिया 895 905
उत्तर 946 970
नरेला 881 917
दक्षिण 891 919
मध्य 915 936
गोविंदपुरा 881 914
हुजूर 907 933
1000 पर महिलाएं का रेश्यों।

उत्तर विधानसभा सीट से आलोक शर्मा, मध्य से ध्रुवनारायण सिंह को मिला मौका, दोनों ही सीट पर है कांग्रेस का कब्जा