5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमलनाथ के गढ़ में एक और बड़ा झटका, विधायक के बाद छिंदवाड़ा महापौर भी भाजपा में शामिल

सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

2 min read
Google source verification
chhindwara mayor bikram ahake join bjp

कमलनाथ के गढ़ में एक और बड़ा झटका, विधायक के बाद छिंदवाड़ा महापौर भी भाजपा में शामिल

कमलनाथ के गढ़ में भाजपा का पूरा फोकस, पिछली बार प्रदेश की 29 में से यही लोकसभा सीट नहीं जीत पाई थी भाजपा। इस बार जिले के कई दिग्गज कांग्रेसी हो चुके हैं भाजपा में शामिल। अभी-अभी छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके ने पार्टी के साथ साथ महापौर पद से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली है।

लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कई दिग्गज कांग्रेसी अपने साथ छोटे नेताओं और कार्यकर्ताओं के झुंड लेकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। एक दिन पहले ही अमरवाड़ा से मौजूदा विधायक कमलेश शाह ने पद और पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी। इसके बाद अब एक बार फिर कांग्रेस को जिले में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सोमवार को छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके ने भी अपने पद और पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली है। विक्रम अहाके का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए जिले का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मंत्री और उनके बेटे की गुंडागर्दी, मेडिकल के बाद घायलों को अस्पताल में 4 घंटे छिपाकर रखना पड़ा


प्रदेश कार्यालय में ली सदस्यता

आपको बता दें कि छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके और उनके साथ कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी की शपथ दिलाई है। भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर विक्रम अहाके ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसी के साथ ये जानकारी भी सामने आई है कि भाजपा आज छिंदवाड़ा में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा आयोजन करने जा रही है। इसी के तहत सोमवार की दोपहर बीजेपी का बड़ा रोड शो होने वाला है।