14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, पूर्व गृहमंत्री, पार्षद समेत सेकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

पूर्व गृहमंत्री की हुई घर वापसी, पूर्व प्रत्याशी, पार्षद समेत सेकड़ों भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल। कमलनाथ ने दिलाई पार्टी की सदस्यता।

less than 1 minute read
Google source verification
MP congress

चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, पूर्व गृहमंत्री, पार्षद समेत सेकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान के दिन नजदीक आते आते सूबे में दलबदल का सिलसिला तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को एक बार फिर मध्य प्रदेश भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, भाजपा के दिग्गज नेताओं समेत सेकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इनमें पूर्व गृहमंत्री, बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका अध्यक्ष के पति, पार्षद समेत कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसके पहले नेता दल बदल भी कर रहे है। कोई कांग्रेस से बीजेपी में तो कोई भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में आ जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है। इसी कड़ी में आज पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध सिंह ने घर वापसी करते हुए दोबारा कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। वहीं नरसिंहपुर के गाडरवारा विधानसभा सीट से बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी गौतम पटेल, राहतगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष पति और पार्षद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। ये सभी नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- बुधनी में कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध, क्षेत्रीय कार्यकर्ता हुए खफा, इस सीट पर 'शिव' के सामने मैदान में हैं 'हनुमान'


कमलनाथ ने सभी को दिलाई शपथ

इस दौरान पीसीसी चीफ ने कहा कि आप सभी कांग्रेस या व्यक्ति का नहीं, बल्कि प्रदेश की तस्वीर सामने रखकर सच्चाई का साथ दे रहे है। इस दौरान कमलनाथ ने 18 वर्षों की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा।