15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मुख्यमंत्री बोले अब वन मैन शो पर नहीं समन्वय से होगा काम!- see video

पूर्व मुख्यमंत्री बोले अब वन मैन शो पर नहीं समन्वय से होगा काम!

2 min read
Google source verification
babu lal gaur

भोपाल@आलोक पांड्या की रिपोर्ट...

हमेशा अपने बयानों से विवाद में रहने वाले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चाओं में आ गए हैं।


दरअसल आज बुधवार का एमपी बीजेपी अध्यक्ष पद की कमान राकेश सिंह को सौंपी गई। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर मीडिया के सामने पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार सिंह पर एक विवादित बयान दे दिया।


पूर्व मुख्यमंत्री गौर ने कहा कि पार्टी में अब तक वन मैन शो था। अब समन्वय से होगा काम , बीजेपी नए अध्यक्ष सत्ता के दबाव में काम नहीं करेंगे।


वहीं कुछ जानकारों का मानना है कि पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान अनुसार पहले पार्टी में केवल सीएम की बात ही मानी जाती थी और नंद कुमार सिंह उनकी किसी भी बात का विरोध नहीं करते थे, कुल मिलाकर उनका कहना था कि नंदकुमार सिंह सीएम के दबाव में थे।

इसी के चलते उन्होंने कहा कि अब बीजेपी नए अध्यक्ष सत्ता के दबाव में काम नहीं करेंगे।

पहले भी रह चुके हैं विवादों में...
इससे पहले भी अपने एक विवादित बयान में पूर्व मुख्यमंत्री ज्योतिरादित्य को अर्जुन बता चुके हैं। यहां उन्होंने मुंगावली चुनाव में भाजपा की हार के बाद कहा था कि भाजपा जिसे अभिमन्यु मान बैठी थी वो अर्जुन निकला।

वहीं पूर्व में वे कई बार सीधे सीएम शिवराज पर भी अटैक कर चुके हैं। पिछले दिनों एमपी विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में पूर्व सीएम गौर ने शिवराज सरकार को घेर लिया था।

इसमें उनका साथ कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी दिया था। यहां गौर ने सरकार के अफसरों पर निशाना साधते हुए कहा कि अफसर किसी की सुनते नहीं है। वे बेलगाम हो गए हैं। फोन लगाओ तो फोन तक नहीं उठाते।

(वहीं दूसरी ओर आज यानि बुधवार को नए अध्यक्ष के चयन के बादनए अध्यक्ष राकेश सिंह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान से मिलने उनके घर भी गए।)

इस अफसर पर साधा था निशाना
गौर ने सरकारी अफसरों और विशेषकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 'खास' माने जाने अफसर नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी विवेक अग्रवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विवेक अग्रवाल न तो किसी का फोन उठाते हैं और न ही किसी की सुनते हैं। ऐसे तो मध्यप्रदेश में काम हो रहा है।

इसलिए उठाया सवाल
दरअसल गौर ने भोपाल की भानपुर खंती का मामला उठाया था। उन्होंने सवाल किया था कि खंती के आसपास कितनी कालोनियां हैं और कितना प्रदूषण है। इस पर मंत्री गौरीशंकर शेजवार ने जवाब दिया कि खंती के एक किमी के दायरे में 550 परिवार रहते हैं।

इस पर गौर ने कहा कि मंत्री झूठ बोल रहे हैं। खंती के पास इससे भी ज्यादा आबादी है और यदि यहां के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करा लिया जाए तो 93 फीसदी लोग बीमार निकलेंगे। इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि सब कुछ गौर साहब का ही किया-धरा है। सवाल-जवाब करना बेतुका है। भानपुर खंती जब बसी तब नगरीय प्रशासन विभाग उन्हीं के पास था।