
हादसे में मंत्री तुलसी सिलावट की कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
mp news: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट (tulsi silawat) की कार का भोपाल में एक्सीडेंट (accident) हो गया। वे मंगलवार को कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दोपहर 12 बजे तुलसी नगर के नजदीक सामने से आ रही एक कार ने मंत्री की कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मंत्री सिलावट की कार आगे से चकनाचूर हो गई। हादसे के वक्त मंत्री को चोट नहीं आई है।
सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट मध्यप्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री हैं और वे मंगलवार को सुबह कैबिनेट की बैठक में शामिल होने मंत्रालय जा रहे थे, तभी भोपाल के तुलसी नगर में हादसा हो गया। हादसे के बाद सिलावट दूसरी कार से मंत्रालय के लिए रवाना हो गए।
टीटी नगर पुलिस के मुताबिक कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए मंत्रालय जा रहे थे। तभी रास्ते में प्रणाली मंदिर चौराहे पर उनकी कार को माता मंदिर की ओर से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। साथ ही मंत्री के ड्रायवर की शिकायत पर केस भी दर्ज कर लिया। वहीं उनकी क्षतिग्रस्त कार को फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के नजदीक पार्क कर दिया गया है।
मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनोज पटवा, टीआई, टीटी नगर भोपाल
Updated on:
23 Jul 2024 02:30 pm
Published on:
23 Jul 2024 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
