
Ladli Behna Yojana की तरह ही एमपी के महिलाएं एक और योजना का लाभ ले सकेंगी। लेकिन इस योजना का लाभ भी पात्र महिलाओं को ही दिय़ा जाएगा। इस योजना से जुड़ने के बाद महिलाएं स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रही हैं और लखपति दीदी के नाम से जानी-पहचानी जा रही हैं। अगर आप भी लाडली बहना योजना की पात्र हैं, तो इस योजना से जुड़ना आपके लिए ज्यादा आसान होगा, क्योंकि ये सभी महिलाएं इस योजना की पात्रता रखती हैं। जानें आखिर कैसे बन सकती हैं आप भी लखपति दीदी।
दरअसल लखपति दीदी योजना केंद्र की मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति दीदी योजना की घोषणा की थी। यह योजना देश की महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का एक माध्यम है।
सरकार इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1 से 5 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराती है और वह भी बिना किसी ब्याज के। इस पैसे का उपयोग कर वे अपना स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी एमपी के दतिया जिले में जनसंवाद करते हुए कहा था कि वे इस दिशा में तेजी से काम करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ मिल सके।
केंद्र सरकार ने 2024 में 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में आपके पास सुनहरा मौका है। अगर आप भी फ्री में कौशल प्रशिक्षण लेना चाहते हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। तो आपको लखपति दीदी योजना है क्या? लखपति दीदी योजना से क्या लाभ मिलता है? यहां जानें आपके हर सवाल का जवाब, जानें कैसे ले सकती हैं Lakhpati Didi Yojana 2024 का लाभ…
NOTE: इस तरह आप आसानी से लखपति दीदी योजना का लाभ ले सकती हैं। मध्य प्रदेश लाडली बहना इस योजना के लिए पात्र हैं, वे इस योजना का लाभ लें सकती हैं।
Published on:
02 Jul 2024 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
