
CBSE Result 2024 Update : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ( CBSE ) की ओर से 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड एग्जाम ( Board Exam ) के नंबरों को वेरिफाई करने के लिए नोटिफिकेशन ( CBSE Notification ) जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के तहत एग्जाम देने वाले ऐसे छात्र जो अपने रिजल्ट से सेटिसफाई न हों या अफसरों द्वारा जारी किए जाने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के नंबरों पर उन्हें किसी तरह का संदेह होगा तो ऐसे छात्रों को नंबर वेरिफिकेशन वाली इस व्यवस्था का फायदा मिल सकेगा।
10वीं और 12वीं क्लास का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही क्लासेस का बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 20 मई के बाद घोषित किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद दोनों कक्षाओं के परीक्षार्थी अपने अपने रिजल्ट सेंट्रेल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ या https://results.cbse.nic.in/ पर जाकर देख सकेंगे।
आपको बता दें कि इस व्यवस्था का फायदा रिजल्ट घोषित होने के चोथे दिन से शुरु होगा और रिजल्ट घोषित होने के आठवें दिन समाप्त हो जाएगा। इस तरह पांच दिन के भीतर छात्र सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
इसके साथ ही मुल्यांकन की गई कॉपियों की फोटो कॉपी हासिल करने के लिए छात्रों को परिणाम घोषित होने के 19वें दिन से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ये सुविधा सिर्फ 19 वें और 20 वें दिन यानी दो दिन मिलेगी।
इसी तरह आंसर शीट के री-टोटलिंग की प्रक्रिया रिजल्ट घोषित होने की तारीख के 24वें दिन से शुरु की जाएगी, जो रिजल्ट घोषित होने के 25वें दिन तक यानी दो दिन जारी रहेगी। इस दौरान संबंधित स्चूडेंट्स को समय का विशेष ध्यान रखना होगा, क्योंकि तारीख निकलने के बाद सुविदा का लाभ नहीं लिया जा सकेगा।
इस व्यवस्था के तहत सीबीएसई स्टूडेंट्स को चैक की गई कॉपी या री-टोटलिंग आंसर शीट की फोटोकॉपी हासिल करने की व्यवस्था भी की जाएगी। ये व्यवस्था तय समय के लिए ही जारी रहेगी। तारीख निकलने के बाद छात्र इस सुविदा का लाभ नहीं ले सकेंगे।
Updated on:
9 May 2024, 1:25 PM IST
Published on:
9 May 2024, 1:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.