25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां-बेटे का रिश्ता शर्मसार, अनाथ आश्रम से गोद लिए बेटे ने अपनी विधवा मां की हत्या कर दीवार में चुनवाई लाश

son killed widow mother : संपत्ति के लालच में विध्वा मां की हत्या...। युवक ने की अपनी मां की हत्या कर शव घर में दफनाया। शव बरामद करने आरोपी के घर पहुंची पुलिस और एफएसएल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 May 2024, 12:47 PM IST

son killed widow mother :मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से मां - बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी विधवा मां की हत्या ( Mother murder ) कर उसकी लाश को घर के भीतर ही एक दीवार में चुनवा दी है। इससे भी बड़ी हैरानी की बात ये है कि अपने जुर्म को छिपाने के लिए शातिर बेटे ने हत्या करने के बाद आरोपी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मगर पुलिस को बेटे पर ही शक होने पर उन्होंने उसे कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में बेटे ने जुर्म को कबूल कर लिया है।

बीती रात पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही, देर रात को आरोपी का घर भी सील कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस टीम शव बरामदगी की तैयारी में जुटी हुई है। एफएसएल टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। शव की बरामदगी की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : DSP हेडक्वार्टर में पदस्थ आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमें में हड़कंप

संपत्ति के लालच में विध्वा मां की हत्या

आपको बता दें कि ये नसनीखेज हत्या कांड श्योपुर शहर के रेलवे कॉलोनी इलाके में घटा है। शुरुआती तौर पर जानकारी ये भी सामने आई है कि जायदाद की लालच में आरोपी बेटे ने अपनी विध्वा मां की हत्या की है। फिलहाल, मामले की जांच में जुटी टीम का कहना है कि संबंधित घर में पहुंचकर ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर आरोपी ने अपनी मां की हत्या कर शव जमीन में गढ़ाया है या दीवार में चुनवाया है या फिर उसके साथ कुछ और ही किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बेटे ने अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट 6 मई को दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर अलर्ट : बाल विवाह पर सरकार सख्स, संदेह होते ही यहां करें कॉल, दौड़ा चला आएगा प्रशासन

संपत्ति के लालच में की मां की हत्या

बताया जा रहा है कि, विध्वा मां की हत्या के आरोपी दीपक ने संपत्ति के लालच में आकर हत्या की है। कुद पर शक न हो इसलिए आरोपी ने खुद ही 6 मई को कोतवाली थाने पहुंचकर अपनी मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शिकायत के आधार पर की, लेकिन बाद में पुलिस को दीपक पर शक हुआ, जिसके चलते पुलिस ने बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जिसे अनाथ आश्रम से लाकर बेटा बनाया, उसी ने मार डाला

इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा ये भी हुआ है कि जिस बेटे ने अपनी मां को संपत्ति के लालच में आकर मौत के घाट उतारा है। उसे महिला बचपन में अपने बुढ़ापे का सहारा समझकर एक अनाथ आश्रम से गोद लिया था। फिलहाल, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फेल गई है।

खबर अपडेट की जा रही है…