
Alert on Akshaya Tritiya on child marriage : इस बार 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया पड़ने जा रही है। खास बात ये है कि इस दिन बड़े पैमाने पर विवाह होते हैं। इसी के चलते महिला बाल विकास विभाग ( Women Child Development Department ) अलर्ट मोड पर आ गया है। इसका कारण ये है कि बाल विवाह ( child marriage ) के मामलों पर रोक लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। इसके लिए विभाग की ओर से मोबाइल और टेलीफोन नंबर ( customer care number ) भी जारी किया गया है। साथ ही जागरूक नागरिकों से अपील की गई है कि, अगर वो कहीं भी संदेहास्पद विवाह होता देखें तो तत्काल विभाग की ओर से जारी संपर्क नंबरों पर सूचित करें। टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास विभाग सामूहिक और निजी विवाह कार्यक्रमों पर भी पैनी नजर बनाकर रखेगा। ऐसी किसी घटना की सूचना मिलते ही विभाग की टीम वहां पहुंचेगी। नर्मादपुरम जिले के लिए विभाग की ओर से जारी फोन नंबर जारी करते हुए कहा है कि जिले में कहीं भी बाल विवाह होने पर फोन नं 07574-253009 नंबर या चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर लोग सूचना दे सकते हैं। बाल विवाह रोकने के लिए जिले में परियोजना और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी ललित डेहरिया ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि नगरीय एवं विकासखंड स्तर पर भी निम्नानुसार अधिकारियों को भी सूचित किया जा सकता है। विकास खंड बनखेड़ी के लिए अनिल कुमार चौधरी प्रभारी परियोजना अधिकारी बनखेड़ी मो.नं 9588443053, 07574-228343, विकासखंड पिपरिया के लिए प्रभारी परियोजना अधिकारी अनिल कुमार चौधरी मो.नं 9588443053, 07574-224963, विकासखंड सोहागपुर के लिए परियोजना अधिकारी सोहागपुर जसिता तिग्गा मो.नं 9424437438,07574-278144,विकासखण्ड माखननगर के लिए परियोजना अधिकारी म.बा.वि. माखननगर सुषमा चौरसिया मो.नं 7999584492, 07574-259349।
परियोजना अधिकारी, नर्मदापुरम ग्रामीण के लिए प्रमोद गोर, मो.नं 9893611099, 07574-254148, नगरीय क्षेत्र नर्मदापुरम शहरी के लिए परियोजना अधिकारी नर्मदापुरम शहरी प्रीति यादव मो.नं 9893310130, 07574-250469, नगरीय क्षेत्र इटारसी के लिए परियोजना अधिकारी इटारसी दीप्ति शुक्ला प्रभारी मो.नं 7974144824, 07572-266434।
बाल विकास परियोजना अधिकारी केसला योगेश घाघरे मो.नं 8989150789, 07572-272272, विकासखंड सिवनीमालवा के लिए प्रभारी परियोजना अधिकारी सिवनीमालवा रेखा यदुवंशी मो.नं 9754949402, 7574-225333 को सूचित किया जा सकता है। इन सब के अतिरिक्त ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी केन्द्र, विद्यालय, ग्राम पंचायत भवन, पुलिस चौकी में भी बाल विवाह की सूचना दी जा सकती है।
Updated on:
10 May 2024, 8:20 AM IST
Published on:
9 May 2024, 10:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.