25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : DSP हेडक्वार्टर में पदस्थ आरक्षक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमें में हड़कंप

police constable committ suicide : आरक्षक द्वारा खुद पर चलाई गोली सिर में धंस गई थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 May 2024, 9:05 AM IST

police constable committ suicide

police constable committ suicide : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां डीएसपी हेडक्वार्टर ( DSP Headquarter ) में पदस्थ एक आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या ( police constable committ sucide ) कर ली है। बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि आरक्षक द्वारा खुद पर चलाई गोली सिर में धंस गई थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ( morena district hospital ) में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि डीएसपी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक बीते लंबे समय से मानसिक रूप से तनाव में था। हालांकि, खुदकुशी का कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- BJP Leader Passes Away : लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा से दुख भरी खबर, दिग्गज नेता का निधन

पुलिस विभाग का वफादार और जिम्मेदार सिपाही था परमार

मामला मुरैना के पुलिस लाइन थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, डीएसपी हेडक्वार्टर के गनर विक्रम परमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल परमार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। विक्रम पुराने सिविल लाइन थाना के पीछे सरकारी क्वार्टर में ही रहता था। बताया गया कि विक्रम परमार पुलिस विभाग का वफादार और जिम्मेदार सिपाही था। वो अम्बाह, दिमनी, मुरैना में अच्छी सेवा दी थी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं मुरैना के पुलिस अधीक्षक भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। मृतक ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके कारणो की जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस अभी इस मामले कुछ भी बयान देने को तैयार नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

मुरैना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग