
भोपाल। एससीएसटी एक्ट के मामले में हुए विरोध के बाद जहां पिछले दिनों हुए बवाल के बाद MP में कई जगहों पर अब तक हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार खुफिया रिपोर्ट ने प्रदेश में 10,14 व 18 अप्रैल को काफी टेंशन वाले दिन माने हैं।
वहीं ज्योतिष भी 10 अप्रैल को MP सहित देश में कुछ बड़े उथल-पुथल की बात मान रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेज में भी अब 10 अप्रैल को भारत बंद जैसी घोषणाएं देखी जा सकतीं हैं।
जो कहीं न कहीं संदेह पैदा करने के साथ ही सावधानी बरतने का भी संदेश देती हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार प्रदेश में भी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अभी भी जातीय संघर्ष के हालात बने हुए हैं।
वहीं जानकारों का कहना है कि अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन में 10 अप्रैल को भारत बंद का ऐलान किया गया है। इसके अलावा 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती और 18 अप्रैल परशुराम जयंती को भी संवेदनशील माना जा रहा है।
जिसके चलते सभी जिलों के कलेक्टर/एसी से चौकस रहने को कहा गया है। MP पुलिस मुख्यालय में आईजी इंटेलीजेंस मकरंद देउस्कर ने बुधवार को चर्चा करते हुए यह जानकारी दी।
ज्योतिष विद्वानों ने ये भी आगाह किया है कि ऐसी स्थिति में देश में अराजकता भी फैल सकती है, इसे लेकर पहले से ही सावधान रहने की जरुरत होगी। वहीं कुछ ग्रह शांत हैं और इस चंद्रमा और मंगल के चालन से संतुष्ट नहीं है। वे आगे चल कर कुछ न कुछ खरमंडल करा सकते हैं।
दरअसल ग्रहों की दशा को देखते हुए ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि जो दशाएं बन रही हैं, वे देश के लिए कुछ खास स्थिति को दर्शा रहीं हैं।
उनके अनुसार एक तो अराजकता फैलने व इससे सावधान रहने की जरूरत इस लिए भी है क्योंकि मंगल को रक्त का कारक भी माना जाता है। लेकिन इसके अलावा देश में जो बदलाव दिख रहे हैं, वे अधिकांश धनात्मक स्थितियों की ओर इशारा कर रहे हैं।
सावधानी जरूरी...
पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि चंद्रमा की महादशा में मंगल की अंतर्दशा से देश में काफी परिवर्तन आएंगे। उनके अनुसार ज्योतिष में मंगल को भूमि और सैन्य के साथ रक्त का कारक भी बताया गया है। ऐसे में देश में बनने वाली खतरनाक स्थिति से इनकार नहीं किया जा सकता है।
ग्रहों के चाल से ऐसी भी स्थित बन सकती है। अत: सावधानी आवश्यक है। इसके अलावा चंद्रमा की महादशा में मंगल की अंतर्दशा से देश की सैन्य व्यवस्था काफी मजबूत हो जाएगी।
वहीं नोटबंदी और कालेधन को के मामले में ज्योतिषों बड़े परिवर्तन के लिए भारत की कुंडली में बदले ग्रहों के चाल को कारक बताते हैं। ज्योतिष विद्वानों का दावा है कि मंगल देश के धन भाव का स्वामी है और वह चंद्रमा की युक्ति में है। ऐसे में जब भी ऐसी स्थित बनती है तो देश में आर्थिक जगत में बड़ी हलचल हो जाती है।
अब बन रही इस दशा में काला धन जो भी सरकारी खजाने में आएगा उसका उपयोग सैन्य सुरक्षा में खर्च होगा। ज्योतिष विद्वानों के मुताबिक जल्द ही देश में धन तो बहुत तेजी से आएगा, लेकिन वह खर्च भी उतनी ही तेजी से होगा।
चंद्रमा, मंगल का संयोग...
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार भारत की कुंडली वृष लग्न की है, वहीं अभी चंद्रमा में मंगल की दशा चल रही है।
चंद्रमा पराक्रम भाव यानि तीसरे भाव पर और मंगल व्यापार व धन व्यय स्थान का स्वामी होकर धन भाव में बैठा है। ऐसे में दोनों ग्रहों की यह स्थिति विशेष योग का निर्माण कर रहीं हैं।
माना जा रहा है कि इस स्थिति में काला धन बाहर आएगा और देश कठोर निर्णय लेकर पूरे विश्व में अपनी बात मनवाने में सक्षम होगा। देश की व्यापारिक स्थित काफी मजबूत होगी जिससे नया आयाम मिलेगा।
ग्रहों की चाल बदलते ही दिखा असर...
पंडित शर्मा के मुताबिक ग्रहों की चाल बदलते ही देश में आर्थिक स्तर पर बड़े परिवर्तन के आसार दिखने लगे थे। उनका कहना है कि जुलाई में चंद्रमा की महादशा में मंगल की अंर्तदशा लगी है। इसके बाद से कालेधन को लेकर गोपनीय रणनीति बनानी शुरू कर दी ऐसे ज्योतिष गणना के अनुसार लगता है।
वहीं कुछ जानकारों का यह भी कहना है कि प्रधानमंत्री की कुंडली से भी देश का योग मिल रहा है। उनकी कुंडली में भी चंद्र की महादशा चल रही है जिसमें शनि की अंर्तदशा है। मौजूदा समय में भाग्येश चंद्रमा पराक्रमेश शनि उन्हें देश और देशवासियों के लिए पराक्रमी काम करने को मजबूर कर रहा है।
आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार...
पं. शर्मा के मुताबिक देश की राशि कर्क और इसका स्वामी चंद्रमा है, वहीं लग्न का स्वामी शुक्र है। ऐसे में यह साफ दिखता है कि ये दोनों ग्रह भारत को कभी धनाभाव की स्थिति में नहीं आने देंगे। इन्हीं दोनों ग्रहों के कारण ही देश को सोने की चिडि़या कहा गया है और भविष्य में भी ये स्थिति काला धन सामने आने के बाद आ जाएगी। जिसके बाद देश फिर आर्थिक रूप से पूरी तरह से मजबूत होने वाला है।
इस तारीख तक रचेगा इतिहास...
पंडित शर्मा का कहना है कि गणना सामने आ रही है उसके मुताबिक गुरु देश की कुंडली में शत्रु स्थान पर विराजमान हैं, जिससे गुप्त हो चुका पैसा अब धीरे धीरे सामने आ जाएगा। गुरु के कारण नकली नोटों का बढ़ा कारोबार भी अब काफी हद तक प्रभावित हो जाएगा।
Published on:
06 Apr 2018 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
