जी हां, हम बात कर रहे हैं डिंडोरी की... मध्यप्रदेश के शहडोल व बालाघाट सहित उमरिया व मंडला से जुड़ा ये जिला बैगा जनजाति के लिए खासतौर पर जाना जाता है। डिंडोरी को एक पिछड़ा और गरीब क्षेत्र माना जाता है, इसके बावजूद लंबे समय से यहां पेट्रोल के दाम 80 रुपए लीटर के पार ही चल रहे हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल यहीं मिलता है।