23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे के प्रेम विवाह पर पिता को पिलाया मल-मूत्र, एमपी में दबंगों ने सरेआम की दरिंदगी

MP DGP- पुलिस महानिदेशक से शिकायत, सरपंच को प्रेम विवाह गुजरा नागवार, बुजुर्ग पिता से भी अमानवीय व्यवहार किया

2 min read
Google source verification
Bihari Lal of Raisen lodges a complaint with the MP DGP

Bihari Lal of Raisen lodges a complaint with the MP DGP- Demo pic

MP DGP-मध्यप्रदेश में एक प्रेम विवाह के विवाद के प्रतिशोध में दबंगों ने प्रदेश को कलंकित कर दिया। कानून- व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देते हुए दबंगों ने न सिर्फ नवदंपती का अपहरण किया, बल्कि बुजुर्ग पिता से भी अमानवीय व्यवहार किया। उन्हें मल मूत्र पिलाया। रायसेन के रहनेवाले बिहारीलाल ने भोपाल आकर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से मामले की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनका अपहरण कर जबरन मल-मूत्र पिलाया। इसका वीडियो भी वायरल किया। इधर लटेरी के एसडीओपी, अमरीश बोहरे का कहना कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई।

29 मार्च को दंपती का अपहरण, नारायण पर झूठा मामला दर्ज कर जेल भिजवा दिया, युवती अज्ञात स्थान पर

बिहारीलाल के बेटे नारायण ने 27 मार्च को शमशाबाद (विदिशा) की संजू से प्रेम विवाह किया था। दोनों विदिशा में रह रहे थे। आरोप लगाया जा रहा है कि यह शादी सरपंच घासीलाल को नागवार गुजरी। 29 मार्च को उसने साथियों के साथ मिलकर दंपती का अपहरण कर लिया। नारायण पर झूठा मामला दर्ज कर उसे जेल भिजवा दिया। जबकि युवती को अज्ञात स्थान पर रखा।

अगवा कर जंगल में ले गए, वहां भी उनके साथ मारपीट की, अमानवीय कृत्य करते हुए मल-मूत्र भी पिलाया

पीडि़त परिवार ने बताया, 7 अप्रेल की रात आरोपियों ने उनके घर पर हमला किया। परिजनों से मारपीट की और उन्हें अगवा कर जंगल में ले गए। वहां भी उनके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, अमानवीय कृत्य करते हुए मल-मूत्र भी पिलाया। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाने के सामने फेंक गए दबंग, निर्दोष बेटे को जेल से छुड़ाने, बहू को तलाशने और सरपंच सहित सभी हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

पुलिस महानिदेशक को दिए आवेदन में बिहारीलाल ने कहा है कि आरोपियों ने 8 अप्रेल को रायसेन थाने के पास फेंक दिया। तब से पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने कई दिनों तक खुद को घर में कैद कर लिया था। समाज के प्रबुद्धजनों के साहस देने पर परिवार डीजीपी मुख्यालय पहुंचा। पीडि़त ने निर्दोष बेटे को जेल से छुड़ाने, बहू को तलाशने और सरपंच सहित सभी हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लटेरी के एसडीओपी, अमरीश बोहरे ने बताया कि अभी तक मेरे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई

मामले के संबंध में लटेरी के एसडीओपी, अमरीश बोहरे ने बताया कि अभी तक मेरे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। आवेदन मिलेगा तो जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।