30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP का 44वां स्थापना दिवस : मध्य प्रदेश में भी ध्वजारोहण के बाद मना जश्न, देखें कार्यकर्ताओं से PM का संबोधन

भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस गुरुवार यानी आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी इस जश्न की ध्वजारोहण से शुरुआत हुई।

2 min read
Google source verification
News

BJP का 44वां स्थापना दिवस : मध्य प्रदेश में भी ध्वजारोहण के बाद मना जश्न, देखें कार्यकर्ताओं से PM का संबोधन

भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस गुरुवार यानी आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का देशभर के दस करोड़ से अधिक कार्यकर्ताओं से संबोधन किया। खास बात ये है कि, देश के साथ साथ मध्य प्रदेश के भी हर बूथ पर 10 लाख से अधिक कार्यकर्ता एक साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। इससे पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित नए पार्टी कार्यलय पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ध्वजारोहण करते हुए मध्य प्रदेश में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी के साथ साथ प्रदेश में भी भाजपा के स्थापना दिवस का जश्न धूम धाम से मनाया जा रहा है।

इससे पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, राष्ट्रवाद के जिस ध्येय को लेकर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे मनीषियों ने जनसंघ से लेकर भाजपा को आगे बढ़ाने का काम किया, उसी परंपरा का निर्वाह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, हमारे लिए देश प्रथम, उसके बाद दल और अंत में हम स्वयं को रखते हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का हर कार्यकर्ता प्राणप्रण के साथ जुटकर पार्टी को सर्वोच्च की ओर ले जाने में अपना योगदान देगा।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में हनुमान जन्मोत्सव की धूम : सुबह से ही मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, अलर्ट मोड पर प्रशासन


भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जश्न

इस अवसर पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ध्वजारोहण करते हुए पार्टी की स्थापना दिवस कार्यक्रम के जश्न की प्रदेश स्तर पर शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और सैकड़ों की तादाद में भाजपा नेता मौजूद रहे।

सुनें प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का देशऊप के कार्यकर्ताओं से संबोधन-

1980 से हुई थी भाजपा की स्थापना

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है। साल 1980 में आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। इससे पहले इसका नाम जनसंघ के तौर पर जाना जाता था, जिसका साल 1977 में जनता पार्टी में विलय हो गया था।

यह भी पढ़ें- हनुमान जयंती पर बजरंगबली को 1 टन वजनी महा लड्डू का भोग, 11 हजार दीप भी होंगे प्रज्वलित