5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP POLITICS: 15 दिन बाद आएगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस बार ज्यादा युवाओं को मिलेगा टिकट

bjp and congress candidates- लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा कांग्रेस, भाजपा 29 सीटों पर युवा चेहरों को उतारने की जद्दोजहद कर रही है। वहीं कांग्रेस मार्च के पहले सप्ताह में पहली लिस्ट जारी कर देगी...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 22, 2024

bjp-congress-election.png

lok sabha election 2024 madhya pradesh - लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा कांग्रेस, भाजपा 29 सीटों पर युवा चेहरों को उतारने की जद्दोजहद कर रही है। वहीं कांग्रेस मार्च के पहले सप्ताह में पहली लिस्ट जारी कर देगी...।

मार्च में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। अप्रैल से लेकर मई अंत तक देशभर में चुनाव कराए जा सकते हैं। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस प्रमुख दल तैयारियों में जुट गए हैं। दोनों ही पार्टियों में किसे टिकट दें और किसे नहीं दें, इसे लेकर जोरशोर से मंथन चल रहा है। भाजपा लोकसभा चुनाव में भी नए चेहरों का कार्ड खेलकर सभी 29 सीटों को जीतने का लक्ष्य रख रही है। ज्यादातर सीटों पर सरप्राइज चेहरे आ सकते हैं। इसके तहत लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह और सह-प्रभारी सतीश उपाध्याय बुधवार को भोपाल आए। देर रात सीएम हाउस पर चुनिंदा सीटों को लेकर मंथन हुआ।

सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य नेता बैठक में शामिल हुए। सूत्र बताते हैं कि अभी तक के सर्वे, फीडबैक और नेताओं की दावेदारी के आधार पर नामों की प्रारंभिक स्क्रूटनी के लिए प्री-वर्क करना शुरू कर दिया है। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर पैनल बनेगा। दिल्ली स्तर पर नाम फाइनल होंगे। गुरुवार को भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठकें होंगी। इसके अलाव कोर गु्रप भी बैठक कर सकता है।

छह सीटों पर पहले ही चर्चा हो चुकी है। इसमें पांचों सांसदों की खाली सीटों के अलावा छिंदवाड़ा सीट शामिल हैं। बाकी 23 सीटों पर काम होना है। इसके लिए सर्वे-फीडबैक व दावेदारी के आधार पर विचार-विमर्श होगा। पैनल तैयार करने के लिए कोर गु्रप की बैठक जल्द होगी। भाजपा इस बार भी जल्द नाम घोषित करने की रणनीति अपना सकती है। इसमें राकेश सिंह, नरेंद्र सिंह तोमर, उदयप्रताप सिंह, रीति पाठक और प्रहलाद पटेल की खाली सीटें शामिल हैं। छिंदवाड़ा सीट पर भी पार्टी जल्द प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

कांग्रेस ने तय किया है कि 50 प्रतिशत सीटों पर युवाओं को मौका दिया जाएगा। इनमें नए चेहरों के साथ क्षेत्र के प्रभावी लोग भी हो सकते हैं। कुछ मौजूदा विधायकों के साथ पूर्व विधायकों पर भी पार्टी दांव लगाने को तैयार है। अंतिम निर्णय केन्द्रीय चुनाव समिति करेगी। छिंदवाड़ा सीट पर कब्जा बरकरार रखने के साथ अन्य सीटों पर भी कांग्रेस जीत हासिल करना चाहती है, इसलिए पार्टी रणनीति के साथ काम कर रही है। मप्र के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष रजनी पाटिल पिछले दिनों एक-एक सीट पर चर्चा कर चुकी हैं। प्रभारियों से वन-टू-वन चर्चा के साथ दावेदारों से मुलाकात की। दिल्ली में भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हो चुकी है।

बैठक में मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल रहे। संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की। सात सीटों पर सिंगल नामों पर विचार हुआ है। इनमें रीवा, सीधी, शहडोल, छिंदवाड़ा, बैतूल, धार सीट प्रमुख है। प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पटवारी का कहना है कि उम्मीदवारों के नामों पर विचार हुआ है। सही समय पर ऐलान होगा। 50 प्रतिशत सीटों पर युवाओं को मौके के फॉर्मूले के तहत नामों पर विचार होगा।