31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी के करीबी भूपेंद्र यादव बने चुनाव प्रभारी, अश्विनी वैष्णव को बनाया सह प्रभारी

mp election 2023 : मध्यप्रदेश चार राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी नियुक्त..।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jul 07, 2023

mp.png

भारतीय जनता पार्टी (bjp) ने इसी साल होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। भाजपा ने शुक्रवार को चार राज्यों के चुनाव प्रभारी और सहप्रभारियों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश चुनाव की कमान भूपेंद्र यादव को दी गई है, जबकि सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव बनाए गए हैं। भाजपा अब इन दिग्गजों के जरिए मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को जीतने के लिए मैदान में उतरेगी। यह सभी नेता भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बेहद करीबी माने जाते हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (jagat prakash nadda) ने इसी साल मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के लिए भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

मध्यप्रदेशः एमपी में चुनाव के लिए भूपेंद्र यादव को प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीं अश्विनी वैष्णव को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इनके अलावा राजस्थान में प्रहलाद जोशी को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि नितिन पटेल और कुलदीप विश्नोई को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके अलावा छत्तीसगढ़ में ओम प्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और डा. मनसुख मंडाविया को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। तेलंगाना में प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई है।

केंद्र में मंत्री हैं भूपेंद्र यादव

भूपेंद्र यादव (bhupendra yadav) भाजपा के दिग्गज नेता हैं और राज्यसभा के सांसद हैं। केंद्र की मोदी सरकार में पर्यावरण, जंगल और जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोजगार की जिम्मेदारी है। यादव ने छात्र राजनीति से राजस्थान के अजमेर से विद्यार्थी परिषद का दामन थामा था। बाद में दिल्ली में अरुण जेटली के साथ सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने लगे और पीएम मोदी और अमित शाह के करीब आ गए। कई वर्ष से पार्टी के पदाधिकारी रहने के बाद भूपेंद्र यादव केंद्र में मंत्री बने। उन्हों पीएम मोदी और शाह का भरोसेमंद माना जाता है। भूपेंद्र यादव को इसी लिए मध्यप्रदेश का चुनाव प्रभारी (election in charge) नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार में रेल मंत्री हैं वैष्णव

इधर, राजस्थान के जोधपुर में जन्मे अश्विनी वैष्णव मोदी सरकार में रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रद्यौगिकी मंत्री हैं। अश्विनी वैष्णव आईआईटी कानपुर से पढ़े हैं और 1994 बैच के आइएएस आफिसर हैं। यूपीएससी (upsc) में उनकी आल इंडिया लेवल पर 27वीं रैंक आई थी। इसके बाद उन्होंने ओडिशा के बालासोर और कटक जिले के डीएम के तौर पर काम किया था। वैष्णव पेनसिलवेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए भी कर चुके हैं। उनके बारे में हमेशा यह चर्चा होती है कि वे इतने कम समय में कैसे भाजपा लीडरशिप के इतने करीब हैं। अश्विनी वैष्णव को सह चुनाव प्रभारी (ashwini vaishnaw co-election in charge) बनाया गया है।