5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी प्रत्याशी ने किसको डाल दिया वोट? सोशल मीडिया पर खूब हो रही ट्रोल

बीजेपी प्रत्याशी ने किसको डाल दिया वोट? सोशल मीडिया पर खूब हो रही ट्रोल
2 min read
Google source verification
bjp candidate

बीजेपी प्रत्याशी ने किसको डाल दिया वोट? सोशल मीडिया पर खूब हो रही ट्रोल

भोपालः मध्य प्रदेश में बुधवार को विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, जिसके परिणां 11 दिसंबर को आ जाएंगे। लेकिन सोशल मीडिया पर इन चुनावों को लेकर बहस का सिलसिला देखा शुरु हो गया है कि, आखिर किसकी सरकार बनेगी। किसी प्रत्याशी की जीत हार पर बहस छिड़ी हुई है, तो किसी का मज़क उड़ रहा है। ऐसे ही बीजेपी की एक प्रत्याशी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं। इस ट्रोलिंग की वजह बनी है मतदान के समय खीची गई उनकी तस्वीर।

फातिमा की तस्वीर हो रही वायरल

दरअसल, बीजेपी ने राजधानी भोपाल की कांग्रेस के कब्जे वाली उत्तर विधानसभा सीट के टिकट देकर प्रत्याशी फातिमा रसूल को खड़ा किया, जिसके मतदान के दौरान EVM मशीन में देखते हुए फातिमा के साथ एक कार्यकर्ता भी दिखाई दिया। तस्वीर में देखने पर ऐसा लग रहा है कि, कार्यकर्ता झांककर देख रहा है कि, फातिमा ने किसको वोट किया है। सामने की ओर से ली गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बीजेपी के लिए काफी हास्यास्पद तस्वीर बन गई है। जिसे लेकर अब राजनीति के गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं गर्म हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल

आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चाएं हो रही हैं कि, फातिमा को भाजपा ने टिकट तो दे दिया लेकिन जब वो खुद का मतदान करने के लिए पहुंची तो उनके साथ भाजपा ने एक कार्यकर्ता को ईवीएम मशीन तक भेजा। मज़ाक बनाते हुए यह भी कहा जा रहा है कि, भाजपा को फातिमा पर विश्वास नहीं है कि, वह खुद भाजपा को ही वोट देंगी या अपने प्रतिद्वंदी को। चर्चा इस बात की है कि, भाजपा को अपने उम्मीदवार पर ही भरोसा नहीं है। इसलिए साथ में कार्यकर्ता को चेक करने के लिए भेजा गया। हांलांकि, यह मतदान के नियम का उल्लंघन है। मतदान केंद्र में किसी मतदाता के साथ अन्य व्यक्ति को जाने देने और मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल पर बात करने की इजाजत देने वाले अधिकारी पर इसकी गाज गिर सकती है। जानकारी मिली है कि, भाजपा ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और भाजपा प्रत्याशी की इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत भी की है। हालांकि, भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है।

भाजपा का अल्पसंख्यक कार्ड

गौरतलब है कि भाजपा ने प्रदेश की 230 सीटों में से राजधानी की उत्तर विधानसभा पर फातिमा को उतारा है। वह भाजपा की ओर से मेदान में उतारी गई एकलोती मुस्लिम प्रत्याशी हैं। इधर उत्तर विधानसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। इस सीट पर कांग्रेस के आरिफ अकील पिछले पांच बार से विधायक पद पर बने हुए हैं। भाजपा ने पिछले चुनाव की तर्ज पर इस बार भी अल्पसंख्यक कार्ड खेलते हुए यहां से कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता रसूल अहमद सिद्दीकी की बेटी फातिमा की भाजपा में पैराशूट एंट्री करवाई थी। पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां से भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद आरिफ बैग के ज़रिये इस सीट पर दाव लगवाया था, जो विफल रहा था। फिलहाल, सोशल मीडिया पर फातिमा के मतदान की तस्वीर प्रदेशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।