2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूली छात्रा के मर्डर पर गरमाई राजनीति, प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा – तेरा बदला हम लेंगे बेटी…

भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल है। कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। तेरा बदला हम लेंगे बेटी...

less than 1 minute read
Google source verification
bjp candidate pragya singh thakur

bjp candidate pragya singh thakur

भोपाल. भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मनुआभान टेकरी पर हुए बलात्कार और हत्या कांड पर मुख्यमंत्री कमलनाथ पर साधा निशाना। ट्विटर पर कहा बेटी के साथ हुई घटना से स्तब्ध हूं। प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहाल है। कमलनाथ केवल छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। तेरा बदला हम लेंगे बेटी...

क्या है मामला

राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना इलाके में स्कूली छात्रा के मर्डर का मामला सामने आया है। बुधवार की सुबह मनुआभान टेकरी के पहाड़ी में करीब 13 साल की छात्रा का शव मिलने से आस-पास के क्षेत्रों में सनसनी फैली गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोहेफिजा थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया।

रेप के बाद हत्या करने की आशंका

प्रथम दृष्टया जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि 13 साल की बच्ची का रेप के बाद हत्या करने की आशंका है। घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी भी जांच जुटे हैं। परिजनो ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही से हमारी बच्ची हमारे बीच नहीं है।

संदेहियों से चल रही पुछताछ, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि छात्र बीते मंगलवार को कोचिंग के लिए घर से निकली थी। तब से लापता थी। परिजनों ने छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही।