26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा दावा : भाजपा – कांग्रेस के कई नेता संपर्क में, चुनाव से पहले मचेगी भगदड़

मध्य प्रदेश आम आदमी पार्टी की ओर से भी दल बदल को लेकर बड़ा दावा किया गया है। दावा ये है कि, मध्य प्रदेश भाजपा और कांग्रेस के कई नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं।

3 min read
Google source verification
News

अब आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा दावा : भाजपा - कांग्रेस के कई नेता संपर्क में, चुनाव से पहले मचेगी भगदड़

भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ने के एक दिन बाद अविभाजित मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय सोमवार को छत्तीसगढ़ के सत्तादल यानी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। नंदकुमार साय के कांग्रेस में जाने से छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश में भी सियासी हलचल बढ़ा दी है। दल बदल के घटनाक्रम के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इसे ट्रेलर बताते हुए मध्य प्रदेश में सियासी पारा बढ़ाया दिया है। इसी बीच अब मध्य प्रदेश आम आदमी पार्टी की ओर से भी दल बदल को लेकर बड़ा दावा किया गया है। दावा ये है कि, मध्य प्रदेश भाजपा और कांग्रेस के कई नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। प्रदेश में दल बदल का बड़ा कारण ये भी है कि, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 ( elections 2023 ) में होने हैं।


आम आदमी पार्टी की ओर से प्रवक्ता गौरव जायसवाल की ओर से इस संबंध में प्रतिक्रिया सामने आई है, उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ से तो सिर्फ शुरुआत हुई है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बीजेपी में भगदड़ मचेगी। उन्होंने ने कहा कि, न सिर्फ भाजपा बल्कि कांग्रेस में भी यही हाल होने वाला है। कांग्रेस को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। जायसवाल ने गे ये भी कहा कि, मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के कई नेता आम आदमी पार्टी के दिल्ली के नेताओं से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि, चुनाव में अभी समय है। आगे - आगे देखिए, क्या क्या होता है।

यह भी पढ़ें- बगावत रोकने के लिए कांग्रेस ने खोजी नई तरकीब, खुद दिग्विजय सिंह मंच से कर रहे हैं ये काम

छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर

आपको बता दें कि, सोमवार की सुबह छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा उलठफेर हुआ है। रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी अध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में नंद कुमार साय ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली है। बघेल ने साय का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि, ये छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के हित के लिए है। दो बार के पूर्व लोकसभा सांसद और तीन बार के विधायक रह चुके नंदकुमार साय ने पूर्व में अविभाजित मध्य प्रदेश और बाद में छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली है। साय को सरगुजा संभाग के आदिवासी बहुल हिस्सों का प्रभावी नेता माना जाता है।

यह भी पढ़ें- सामने आया केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे मोनू पटेल की मौत का कारण, बिस्तर पर इस हाल में मिला था शव


कमलनाथ ने भी किया दावा

वहीं, दूसरी तरफ नंदकुमार साय के छत्तीसगढ़ कांग्रेस में शामिल होने को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्रेलर बताया है। कमलनाथ ने भी यही कहा कि, ये तो बस शुरुआत है। भाजपा के कई नेता उनके संपर्क में हैं। इसी के साथ उन्होंने पूर्व मंत्री दीपक जोशी को भी कांग्रेस के संपर्क में होने का इशारा दिया है। वहीं, जब दीपक जोशी से पत्रिका द्वारा सवाल किया गया तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि, 'जो सहयोग करेगा मैं उसके साथ जाउंगा।' हालांकि, भाजपा ने कमलनाथ के दीपक जोशी वाले दावे का खंडन किया है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि, दीपक जोशी भाजपा के हैं और उसी के रहेंगे।