
bjp congress,bjp congress,bjp congress
jitendra.chourasiya@भोपाल। प्रदेश में तीन विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने मैदानी व्यूहरचना शुरू कर दी है। रविवाद को भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दिनभर अलग-अलग चरणों में मंथन किया। इसमें बूथ स्तर तक नेटवर्क मजबूत करने से लेकर सोशल मीडिया पर आक्रामक प्रचार तक की रणनीति बनाई गई। इसके अलावा उपचुनाव वाली सीटों पर मंत्रियों व सांसदों सहित पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मा सौंप दिया गया है। अब अगले हफ्ते से ही मंत्री, सांसद और अन्य नेता इन सीटों पर मैदानी कामकाज में जुट जाएंगे।
-----------------------
शिवप्रकाश-शिवराज ने दिए टिप्स-
भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भी रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कमल पटेल अन्य चुनिंदा मंत्री और पार्टी नेताओं के साथ सियासी रोडमैप पर चर्चा की। उपचुनाव वाली सीटों से आए नेताओं को शिवप्रकाश और शिवराज ने चुनाव के लिए जुट जाने का संदेश भी दिया। सत्ता और संगठन के समन्वय के साथ काम करने की प्लानिंग भी की गई। शिवप्रकाश-शिवराज ने उपचुनाव वाली सीटों से आए नेताओं को सम्बोधित करके टिप्स भी दिए। इसमें बूथ स्तर तक नेटवर्किंग मजबूत करने के लिए कहा गया। साथ ही सत्ता-संगठन के समन्वय पर जोर दिया गया।
-----------------------
ूमुरलीधर के नसीहतों का डोज, दिनभर मंथन-
प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव भी रविवार को भोपाल आए। यहां दिनभर उपचुनाव वाली सीटों से आए नेताओं से अलग-अलग चरण में बैठकें की। इसमें इन सीटों की स्थिति समझने के साथ जिला और मंडल स्तर तक की चर्चा की। खंडवा लोकसभा, रैगांव, पृथ्वीपुर और जोबट विधानसभा से आए नेताओं से अलग-अलग चरण में मुरलीधर ने चर्चा की। इसमें इन सीटों को लेकर मैदानी पहलुओं पर बात हुई। इसके अलावा सोशल मीडिया को लेकर भी मुरलीधर ने आक्रामक प्रचार के लिए कहा। यह मंथन देर शाम तक चला।
---------------------------
13 मंत्रियों-सांसदों को जिम्मा, शुरू होंगे दौरे-
सियासी मंथन के बाद मंत्रियों और सांसदों को जिम्मा भी दिया गया। साथ ही प्रत्येक मंत्री व सांसद के साथ संगठन के एक-एक पदाधिकारी भी तैनात किए गए। इसमें खंडवा लोकसभा में जिला और विधानसभावार भी जिम्मेदारियां दी गई। खंडवा लोकसभा में खंडवा विधानसभा के लिए मंत्री कमल पटेल, नेपानगर के लिए तुलसी सिलावट, बुरहानपुर के लिए इंदर सिंह परमार व मंधाता के लिए विजय शाह को जिम्मा दिया गया। विधानसभा उपचुनाव में संबंधित जिलों में पंधाना विधानसभा के लिए मंत्री मोहन यादव, बागली के लिए उषा ठाकुर, भीकनगांव व बड़वाह के लिए जगदीश देवड़ा और पृथ्वीपुर के लिए अरविंद सिंह भदौरिया व भारत सिंह कुशवाह, रैगांव के लिए रामखिलावन पटेल व बिसाहूलाल सिंह और जोबट के लिए विश्वास सारंग व प्रेम सिंह पटेल को जिम्मेदारी दी है। इनके अलावा सांसदों में शंकर लालवानी, सुधीर गुप्ता, गणेश सिंह व गजेंद्र सिंह को भी संबंधित क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी है।
-----------------------------
प्रदेश कार्यालय में मन की बात-
पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं ने देखा-सुना। शिवप्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी इसमें मौजूद रहे।
-------------------------------
Updated on:
25 Jul 2021 07:52 pm
Published on:
25 Jul 2021 07:52 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
