22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News: चुनाव से पहले बीजेपी के इस दिग्गज नेता पर बड़ा आरोप, रातों रात छिन गई कुर्सी!

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर रेप केस का आरोप लगने के बाद अब भाजपा के राज्यमंत्री स्तर के नेता पर भी आरोप लगा है। शिवराज सरकार ने रातों रात इस नेता क

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Feb 19, 2018

BJP Leader

MP Election 2018

भोपाल। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर रेप केस का आरोप लगने के बाद अब भाजपा के राज्यमंत्री स्तर के नेता पर भी आरोप लगा है। शिवराज सरकार ने रातों रात इस नेता को पद से हटा दिया है। इसके साथ ही भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को एक महिला टीचर ने राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजेंद्र नामदेव पर छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। नामदेव मध्यप्रदेश सिलाई कढ़ाई बोर्ड उपाध्यक्ष हैं। नामदेव के खिलाफ थाने में गंभीर अपराधों में केस रजिस्ट्रर्ड होने के बाद उन्हें राज्यमंत्री स्तर के पद से हटा दिया गया है, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया है।

भोपाल के हनुमानगंज पुलिस ने उनके खिलाफ महिला के साथ रेप की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उनको थाने में तलब किया गया है। बताया जाता है कि युवती पर दो साल पहले अरेरा कालोनी में उसी के रिश्तेदार ने एसिड अटैक कर दिया था, इस हमले में वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।

सहानुभूति से बढ़ी करीबी
बताया जाता है कि सिवनी की रहने वाली लड़की भोपाल के एक इंजीनियर कालेज में शिक्षिका है। महिला ने बताया कि जब एसिड अटैक हुआ था तब मदद के लिए नामदेव उसके करीब आए। इसके बाद अक्सर दोनों मिलते जुलते रहे। रविवार रात को युवती ने हनुमानगंज थाने में पहुंचकर नामदेव के खिलाफ छेड़छानी की एफआईआर दर्ज करा दी।


गिरफ्तारी फिलहाल नहीं
पुलिस ने नामदेव को थाने में तलब किया है, लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मंत्री बोले साजिश है
इधर छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद राजेंद्र नामदेव ने कहा है कि पीड़िता किसी साजिश के तहत भड़काया गया है। सिवनी की रहने वाली 28 वर्षीय युवती बीई कर चुकी है।


दो साल पहले हुआ था एसिड अटैक
दो साल पहले इसी युवती के ऊपर एसिड अटैक हो चुका है। यह अटैक युवती के ही एक रिश्तेदार ने एक तरफा प्यार में किया था। आरोपी को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से गिरफ्तार किया था। छात्रा 40 प्रतिशत एसिड से झुलस गई थी। उसके कपड़े गल गए थे।

गृहमंत्री, सांसद, विधायक पहुंचे थे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही नर्मदा अस्पताल में भर्ती पीड़ित शिक्षिका को देखने तत्कालीन गृहमंत्री बाबूलाल गौर, सांसद आलोक संजर और विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह भी पहुंचे थे। उन्होंने युवती की हिम्मत बंधाई और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।