
धारा 370 के बयान पर बवाल : भाजपा नेता बोले- 'हिंदुओं के भेष में औरंगज़ेब और बाबर हैं दिग्विजय सिंह'
भोपाल/ मध्य प्रदेश में धारा 370 को लेकर शुरु हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा की ओर से लगातार उनके खिलाफ बयान दिये जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता और हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर कड़ा हमला किया है।
देखें खबर से संबंधित वीडियो...
राजीव गांधी न्यास का लेना चाहिये हिसाब- रामेश्वर
धारा 370 पर दिग्विजय सिंह द्वारा दिये गए बयान पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, 'वो हिंदुओं के भेष में औरंगज़ेब और बाबर हैं।' यही नहीं राम मंदिर न्यास और आसपास की भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, 'अगर हिसाब लेना ही है तो राजीव गांधी न्यास का हिसाब क्यों नही मांगते, जिसे दशकों से कांग्रेस चाटती आ रही है।' उन्होंने कांग्रेस पर फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करने का भी आरोप लगाया, साथ कड़े शब्दों में कहा कि, 'हिंदू एक था एक है और रहेगा।'
बयान पर गर्माई राजनीति
आपको बता दें कि, दो दिन पूर्व दिग्विजय सिंह द्वारा धारा 370 पर सामने आए ऑडियो के बाद से ही मध्य प्रदेश ही नहीं देशभर की राजनीति गर्मा गई है। एक तरफ तो भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनपर गद्दारी और पाकिस्तान की पैरवी करने के आरोप लगाए जा रहे हैं, तो वहीं दिग्विजय के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह और लक्ष्मण की पत्नी द्वारा भी उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं।
Published on:
14 Jun 2021 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
