21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभी-अभीः भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

मध्यप्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष रहे विजेश लुणावत का निधन, प्रदेश में शोक की लहर...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 05, 2021

bjp.png

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता एवं कई पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले विजेश लुणावत का बुधवार को दोपहर में निधन हो गया। लुणावत के निधन से प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने भाजपा के दिग्गज नेता विजेश लुणावत (vijesh lunawat) के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और हम सभी के प्रिय साथी श्री विजेश लूनावत जी के निधन की सूचना से स्तब्ध और दुःखी हूँ। यह मध्यप्रदेश भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

चौहान ने आगे कहा कि हमारे साथी विजेश लूनावत जी एक समर्पित जनसेवक थे। असमर्थों के जीवन में मुस्कान लाने और प्रदेश की प्रगति के लिए जीवन की अंतिम सांस तक कार्य करते रहे। अपने कार्य के प्रति उनमें असीम समर्पण और निष्ठा थी। आज हमने अपने एक सच्चे साथी को खो दिया। विनम्र श्रद्धांजलि! ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस कठिन घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करें।

लुणावत के निधन पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे उनके अचानक निधन के समाचार से संतब्ध हैं। लुणावत ने हमेशा एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगनठन के लिए कार्य किया।

लुणावत पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के चलते हजेला अस्पताल में भर्ती थी। जहां उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा आया और बुधवार को दोपहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। विजेश लुणावत अपने स्वभाव के लिए जाने जाते थे। वे हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति थे। चुनाव प्रबंधन में उनकी महारत हासिल थी।