
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका, कांग्रेस के संपर्क में कई दिग्गज
भोपालः लोकसभा चुनाव सर पर हैं। ऐसे में देश के सभी राजनीतिक दल जीत की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। मध्य प्रदेश में भी लोकसभा का घमासान काफी तेज़ होता जा रहा है। हालही में प्रदेश की सत्ता बदली है, इसलिए इस बार यहां घमासान भी काफी तगड़ा होने वाला है। जिस तहर विधानसभा चुनाव से पहले यहां बड़े पैमाने पर नेताओं की दलबदली हुई थी, उसी तरह लोकसभा चुनाव से पहले भी ये सिलसिला एक बार फिर शुरु हो गया है। इस बार दलबदली का सिलसिला बड़े पैमाने पर भाजपा से कांग्रेस की ओर होने के संकेत हैं।
पाला बदल सकते हैं भाजपा के कई विधायक और नेता
बता दें कि, चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक उथल पुथल देखने को मिलेगी। सुगबुगाहट है कि, भाजपा के कई विधायक और नेता पाला बदलकर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ ने इस मिशन में तीन मंत्रियों को जिम्मा सौंपा है जो भाजपा विधायकों और नेताओं के संपर्क में हैं। जानकारी ये भी है कि, भाजपा के चार विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। मंत्री पीसी शर्मा से वो सीधे संपर्क में भी हैं। इनमें से दो दिग्गज विधायक लोकसभा चुनाव में टिकट की मांग की शर्त पर पार्टी में शामिल होने की बात कर रहे हैं। इनमें से एक बीजेपी विधायक को तो कांग्रेस की ओर से खजुराहो से टिकट देने का भरोसा भी दिया जा चुका है। कांग्रेस के सूत्रों की माने तो उन्हें इस बात का पूर्ण विश्वास है कि, लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के कम से कम चार विधायक कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।
इनपर भी कांग्रेस की नज़र
इसके अलावा कांग्रेस का अगला निशाना जिला पंचायत अध्यक्षों, जनपद अध्यक्षों और पंच सरपंचों पर होगा। आपको बता दें कि, कुछ दिनो पहले भी भाजपा के 9 जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष और 50 जनपद अध्यक्ष अभी भी कांग्रेस के संपर्क में है। कांग्रेस की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह को उनका प्रभार सौंपा गया है। भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष मनमोहन नागर के जरिए जयवर्धन सिंह भाजपा को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। खबर है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सभी जिलों में बड़ी संख्या में पंच-सरपंच भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लेंगे।
Published on:
08 Mar 2019 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
