
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद दिग्विजय सिंह (digvijay singh) सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए अपने बयानों में घिर गए हैं। एक तरफ कांग्रेस (congress) ने उनसे किनारा कर लिया है, वहीं अब एक बार फिर एस मुद्दे पर सियासत गर्मा गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) के बाद पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा (rameshwar sharma) ने भी दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक (surgical strike) वाले बयान पर हमला बोला है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर चुकी है और इस यात्रा के प्रभारी राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बयान पर एक बार फिर सियासत गर्मा गई है। भोपाल की हुजूर विधानसभा से भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय पर निशाना साधा है। साथ ही सेना से मांग की है कि अब जब भी सर्जिकल स्ट्राइक हो, पाकिस्तान के आतंकवादी कैम्पों को उडा़या जाए, बम फेंके जाएं तो इन महापुरुषों को विमान के नीचे बांधकर ले जाइएगा। इनको भी बमों के साथ पटक दिया जाएं, जिससे यह भारत लौटकर आए तो गिनती अक्षरश) बता सकें कि कितने आतंकवादी कैम्प उड़ा दिए और कितने आतंकी मार गिराए।
शिवराज ने भी किया पलटवार
इधर, मंगलवार को सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह के सबूत मांगने पर पलटवार करते हुए पूरी कांग्रेस पार्टी को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं, तो कभी भगवान राम का अस्तित्व था या नहीं था, इस पर ही सवाल उठाते रहते हैं। कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। दिग्विजय सिंह की ओर से फिर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जा रहे हैं। इस तरह वे सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं। वे खुद पाकिस्तान के साथ खड़े दिख रहे हैं।
Updated on:
24 Jan 2023 01:20 pm
Published on:
24 Jan 2023 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
