
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा कांग्रेस के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल (kamal patel) का विवादित बयान सामने आया है। कृषि मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तुलना बॉलीवुड के विलेन गुलशन ग्रोवर (gulshan grover) से की है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamal nath) को फिल्मों में विलेन गुलशन ग्रोवर के रोल दिए जाने चाहिए।
मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल हरदा जिले से विधायक हैं और यह विवादित बयान उन्होंने अपने क्षेत्र में मीडिया से बात करते हुए दिया है। कृषि मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में खलनायक की भूमिका में कमलनाथ हैं तो नायक शिवराज सिंह हैं। कमलनाथ अपने कर्मों से 15 महिने में डूब गए।
कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मंत्रालय को दलाली का अड्डा बना रखा था। ट्रांसफर को उद्योग बना दिया था। यही नहीं, विकास का पैसा भी कमलनाथ और उनका परिवार डकार गया। यही वजह है कि उनके यहां छापे तक पड़े थे। मध्यप्रदेश में नायक तो सिर्फ शिवराज सिंह चौहान हैं और इसीलिए जनता के चहेते भी हैं। कृषि मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कारण कृषि मंत्री कमल पटेल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। लोग तरह-तरह से तंज भी कस रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री कमल पटेल यहीं नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कह दिया कि जब कमलनाथ मध्यप्रदेश में आइफा अवार्ड करवा रहे थे तो मुंबई से हीरो हीरोइन बुलाए गए थे, उनकी कमर में हाथ डाला और घूरकर देखा, इससे साफ पता चलता है कि कमलनाथ विलेन गुलशन ग्रोवर की भूमिका ले सकते हैं। कृषि मंत्री का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस पर काफी चर्चा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः
Updated on:
11 Feb 2023 02:36 pm
Published on:
11 Feb 2023 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
