
रामेश्वर का पलटवार
भोपाल. आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन पीएफआइ से करने पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर हमला बोल दिया। रविवार को जिला भाजपा के एक कार्यक्रम में रामेश्वर ने आरोप लगाया कि दिग्विजय खुद आइएसआइ के एजेंट हैं। शर्मा ने कहाकि दिग्विजय सिंह ऐसे संगठनों के दूत बनकर भारत की जनता को भ्रमित करते हैं। अभी उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनाया जा रहा इसलिए वो परेशान हैं।
कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय को उनके बयान पर खूब खरी-खोटी सुनाई- जिला भाजपा ने लालघाटी पर पंडित दीनदयाल जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी स्थानीय विधायक इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय को उनके बयान पर खूब खरी-खोटी सुनाई.
क्या कहा था दिग्विजय ने
दिग्विजय सिंह ने कहा था जो कोई भी हिंसा घृणा, धार्मिक उन्माद फैलाता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, तो संघ और वीएचपी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।
मुख्यमंत्री ने किया माल्यार्पण
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ने मानवता की सेवा और अंत्योदय के कल्याण के लिए जो रास्ते बताए उन पर हम चल रहे हैं। जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि पं. दीनदयाल की जयंती के अवसर पर जिले के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर अस्पतालों में फल वितरण पौधारोपण एवं बस्तियों में स्वच्छता अभियान शुरु किया गया है।
Published on:
26 Sept 2022 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
