ये बोले सांसद...
दिल्ली से बीजेपी सांसद उदित राज ने कहा उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए। भाजपा सांसद ने कहा कि शिवराज सिंह कानून के दुरुपयोग की बात करते हैं तो यह सिर्फ एससी एसटी एक्ट में ही क्यों, अन्य कानून का भी दुरुपयोग लोग करते हैं चाहे वह आईपीसी की 376 ही क्यों न हो। एससी/एसटी ऐक्ट में संशोधन पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है, दलितों के लिए कानून बनने के बावजूद रोज़ हत्या हो रही है और दलितों में भय का माहौल हो गया है।