7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मजार पर नाराज हुईं बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर, बोलीं- ‘फुटपाथ हरा पोतकर चादर चढ़ाई है’

-फिर चर्चा में आईं बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर-फुटपाथ पर बनी मजार से नाराज हुईं सांसद-कलेक्टर से बोलीं- फुटपाथ पर कैसे बनी मजार-कलेक्टर ने कहा- पहले से बनी है वहां मजार

2 min read
Google source verification
News

मजार पर नाराज हुईं बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर, बोलीं- 'फुटपाथ हरा पोतकर चादर चढ़ाई है'

भोपाल. अपने बयानों को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहने वाली बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर चर्चा में हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल हुईं सांसद प्रज्ञा ठाकुर भोपाल के वीआईपी रोड के फुटपाथ पर स्थित मजार को लेकर भोपाल कलेक्टर से भिड़ गईं। मजार को लेकर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, अतिक्रमण की वजह से कई विकास के काम अवरुद्ध हो रहे हैं। आदमी जहां पैदल चल रहा है, आप वहां हरा पोतकर चादर चढ़ा दोगे तो इसका क्या अर्थ है।


इस सवाल को करते हुए उन्होंने भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया से जवाब मांगा, जिसपर सफाई देते हुए कलेक्टर ने कहा किस मजार उस स्थान पर पहले से थी। सड़क निर्माण होने के बाद फुटपाथ वहां बाद में बनाया गया है। कलेक्टर से ये जवाब सुनने के बाद सांसद ठाकुर ने इस बात को वेरिफाई करने के निर्देश दिए हैं। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- अंडरब्रिज बनने का इंतजार, घोड़ी पर सवार होकर रेलवे ट्रेक से दुल्हनिया लेने निकला दूल्हा

बैठक में सांसद ने उठाए सवाल, वीडियो...

बैठक के दौरान सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, 'फुटपाथ पर हरा पोतकर चादर चढ़ाकर मजार बनाई जा सकता है क्या। उन्होंने आगे कहा कि, 'जिस समय फुटपाथ का निर्माण हुआ, मजार का स्थान उस समय भी वहीं था क्या? नहीं। ऐसे कैसे कोई उस स्थान पर, जहां सब चलते हैं, कोई धार्मिक स्थल बना सकता है।' साध्वी प्रज्ञा के इस कथन पर सफाई देते हुए कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जवाब दिया कि, 'वो पहले से ही मजार का स्थान था, मजार बहुत पुरानी है। लेकिन, साध्वी प्रज्ञा ने उनकी इस सफाई को मानने से इंकार करते हुए कहा कि, 'नहीं, उस स्थान को बाद में बनाया गया है।'

यह भी पढ़ें- बढ़ते संक्रमण के बीच अपने रुपए लेने की जद्दोजहद में किसान, सहकारी बैंक में अव्यवस्थाओं का अंबार


सांसद ठाकुर ने कलेक्टर से पूछा सवाल

कुछ देर इसी मामले पर बहसिया चर्चा होने के बाद सांसद ठाकुर ने कलेक्टर लवानिया को वेरिफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, हमें कोई दिक्कत नहीं है। हम किसी के विरुद्ध नहीं पर विकास के बीच आने वाली चीजों को तो हटाना पड़ेगा ना। उन्होंने फिर सवाल किया कि, अगर वहां पहले से ही कोई स्थान था तो उसपर फुटपाथ क्यों बनाया गया?' इसपर कलेक्टर लवानिया की ओर से कहा गया- 'क्योंकि हमें सड़क चौड़ी करनी थी, इसलिए फुटपाथ बनाया।'