5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में 29 मेगा शो करेगी भाजपा : PM मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी देशभर के दिग्गज नेताओं के जरिए जून के महीने से मध्य प्रदेश में मेगा कैंपेन शुरू करने जा रही है।

3 min read
Google source verification
News

एमपी में 29 मेगा शो करेगी भाजपा : PM मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। दोनों ही दलों ने अपने अपने स्टार प्रचारकों को मध्य प्रदेश के चुनावी कैंपेन में उतारने की पूरी तैयारी कर ली है। एक तरफ कांग्रेस जहां प्रियंका गांधी, कन्हैया कुमार जैसे नेताओं के जरिए प्रदेश में कई मेगा शो और महासभाएं करने की योजना तैयार कर रही है तो वहीं, सूबे का सत्ताधारी दल यानी भारतीय जनता पार्टी देशभर के दिग्गज नेताओं के जरिए जून के महीने से मेगा कैंपेन शुरू करने वाली है।

आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर 29 बड़ी सभाएं करने की योजना तैयारी है। इन सभाओं के दौरान मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएंगी। ये उपलब्धियां खुद भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता गिनाएंगे। इस कैंपेन को विशेष संपर्क अभियान नाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें- आतंकी गतिविधियां बढ़ने से मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट, DGP ने हर जिले को दिए इस जांच के आदेश


मोदी सरकार की उपलब्धियां पूरे राज्य को गिनाएगी भाजपा

ये बात तो हम जानते हैं कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में भाजपा ने 9 वर्षों का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इन्हीं 9 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए भाजपा एक महीने का 'विशेष संपर्क अभियान' चलाने जा रही है। जिसमें केंद्र, राज्यों, जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के सांसद इन कार्यक्रमों के जरिए जनसंपर्क करेंगे।

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी के इच्छुक ध्यान दें : रोजगार मेले में सेकड़ों युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, जानें कैसे


ये दिग्गज नेता करेंगे भाजपा का मेगा शो

इसी के साथ साथ मध्य प्रदेश में जून के महीने से भारतीय जनता पार्टी मेगा कैंपेन शुरू करेगी। इनमें अलग - अलग समय में होने वाली सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत भाजपा के अन्य कई फायर ब्रांड नेता शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो बुंदेलखंड में प्रधानमंत्री मोदी की मेगा रैली हो सकती है। यहां सागर जिले के बीना में बनने जा रहे एक बडे़ प्लांट का भूमिपूजन और नरयावली में संत रविदास मंदिर के भूमिपूजन पीएम मोदी द्वारा कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- elections 2023 : भाजपा को कड़ी टक्कर की तैयारी, कांग्रेस ने तैयार किया 'आरोप पत्र', ये मुद्दे किये शामिल


भाजपा 19 मई को करेगी कार्यसमिति की बैठक

चुनावी तैयारियों को लकरे मध्य प्रदेश भाजपा आगामी 19 मई को राजधानी में स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में अहम कार्यसमिति की बैठक करने वाली है। बैठक में भाजपा चुनाव का एक्शन प्लान तैयार करेगी। इस बैठक में कार्य समिति के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा-राज्यसभा के सांसद, विधायक, मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, संयोजक, महामंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, महापौर, निगम मंडल के अध्यक्ष - उपाध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी विस्तारक समेत संपर्क अभियान के संयोजक शामिल होंगे।