
Blueberries
भोपाल। इस बात को हर कोई जानता है कि फलों का सेवन सेहत के लिये बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों और बारिश के मौसम में अगर फल खाने की बात करे तो सबसे पहले ध्यान आम और जामुन ( blueberries ) पर जाता है। यहां हम बात करेंगे जामुन की। जामुन एक ऐसा फल है जो स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। यह सेहत के लिये बहुत ही गुणकारी होता है। अगर इसके स्वाद की बात करे तो यह थोड़ा कसैला लगता है। यह कई रोगों के लिये काल है। इसमें रोगों से लड़ने के सभी गुण ( Blueberries amazing health benefits ) होते है। जामुन का सिरका भी बहुत पाचक होता है। जामुन खाने या उसका रस पीने से उल्टी का वेग रूकता है इससे दिन की तेज धड़कन भी पूरी तरह नियंत्रित होती है।
शहर की डॉयटीशियन पवित्रा श्रीवास्तव बताती है कि जामुन अम्लीय प्रकृति का फल है। जामुन में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। जामुन का फल आकार में छोटा तथा दिखने में नीला, ब्लैक पल्म नाम से भी जाना जाता है जो स्वाद में बेहद स्वादिष्ट और गुणकारी है। ज्यादा पकने से इसका रंग काला भी नजर आने लगता है। जानिए क्या हैं जामुन खाने के फायदे......
- अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो ये आपके लिए सबसे ज्यादा लाभदायक है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जामुन के बीज का पाउडर रोज सुबह खाली पेट दो चम्मच लेना शुरू कर दें। ये आपके शुगर को पूरी तरह से कंट्रोल कर लेगी।
- जामुन में मौजूद विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें खनिज और विटामिन सी पाया जाता है जो चेहरे के लिए अच्छा माना जाता है। जामुन खाने से पिंपल्स की परेशानी नहीं होती है।
- अगर आपको बार-बार यूरीन फील होती है या जिन्हें बार-बार यूटीआई होता है वह जामुन के बीज का पाउडर नियमित रूप से खाएं। इससे आराम मिलेगा।
- अगर आपकी किडनी में स्टोन है तो जामुन के बीज का पाउडर खाएं। जामुन का बीज लेने के साथ ही आप समय-समय पर अपना शुगर भी टेस्ट कराते रहें क्योंकि इससे शरीर में कई बार शुगर कम भी हो जाती है।
- कैंसर की बीमारी के लिए ये सबसे ज्यादा लाभदायक होता है। जामुन का सेवन करने से शरीर में बढ़ाने वाले सेल्स को से विकसित होने से रोक देता है।
एमपी में जामुन
मानसून के आते ही मध्य प्रदेश की बाजारों में जामुन दिखने लगे हैं। इस बार जामुन कम आने से बाजार में जामुन 20 रुपए किलो के भाव से बिक रही है। बाजारों में जो भी जामुन देखने को मिल रही है वह ग्रामीण अंचल से आ रही है। सबसे ज्यादा जामुन निवाली से आ रही है। अभी छोटे देसी जामुन व राय जामुन भी ही बाजार में उपलब्ध हो रही हैं। जोकि 10 से 20 किलो के भाव में बिक रहे हैं।
Published on:
04 Jul 2019 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
