
परीक्षार्थियों को बोनस अंक
भोपाल. एमपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रहीं हैं। बोर्ड की इन अहम परीक्षाओं पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल इस बार बोर्ड परीक्षाओं के पर्चे बड़े पैमाने पर लीक हुए हैं। बोर्ड पेपर लीक मामले में जांच भी करवा रहा है और इस मामले में कई अधिकारियों, शिक्षकों पर कार्रवाई भी की गई है। इस बीच 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं को लेकर बोर्ड नें बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने परीक्षाओं के कुछ विषयों में परीक्षार्थियों को बोनस अंक देने की बात कही है।
अधिकारियों के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं में कुछ विषयों के पेपर्स में गल्तियां पाई गई हैं, इसलिए इनमें बोनस अंक दिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लासेस की परीक्षाओं के कुछ पेपर्स में गल्तियां मिलीं जिसके बाद बोर्ड ने इन विषयों में बोनस अंक देने का निर्णय लिया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा में फिजिक्स में सबसे ज्यादा बोनस अंक दिए जा रहे है। 12 वीं के फिजिक्स के पेपर में 5 अंक बोनस के रूप में दिए जाने का निर्णय लिया गया है। 12 वीं की परीक्षा में फिजिक्स में कई गल्तियां उजागर हुई थीं। विषय विशेषज्ञों द्वारा ये गल्तियां सामने लाने के बाद बोर्ड ने पेपर में बोनस अंक देने की बात कही। सबसे बुरी बात तो यह है कि जिन माडल आंसर के आधार पर बोर्ड परीक्षाओं की कापियों का मूल्यांकन किया जाता है, उनमें भी गल्तियां सामने आई हैं। बोर्ड अधिकारियों ने भी यह बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि माडल आंसर में गल्तियां का मामला बोर्ड में पहली बार हुआ है।
फिजिक्स के अलावा 12वीं में कुछ अन्य विषयों में भी बोनस अंक दिए जा रहे हैं। इनमें हिंदी और अंग्रेजी शामिल हैं। 12वीं की हिंदी में 2 अंक और अंग्रेजी के पेपर में 3 अंक बोनस के रूप में दिए जाएंगे। इसी प्रकार नेत्रहीन परीक्षार्थियों को सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर में 4 बोनस अंक दिए जाएंगे।
Published on:
21 Mar 2023 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
