13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

boycott के बीच ‘ब्रह्मास्त्र’ के WWE रेसलर विलेन ने की मार्मिक अपील

मध्यप्रदेश के सौरभ गुर्जर ने निभाया है ब्रह्मस्त्र फिल्म में लीड विलेन का किरदार..  

2 min read
Google source verification
brahmastra.jpg

,,,,

भोपाल. रणबीर कपूर (RANBEER KAPOOR), आलिया भट्ट (ALIA BHATT) और अमिताभ बच्चन (AMITABH BACHCHAN) अभिनीत फिल्म ब्रह्मास्त्र (BRAHMASTRA MOVIE) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट ब्रह्मास्त्र (BOYCOTT) ट्रेंड भी चल रहा है। लेकिन इस सब के बीच फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाने वाले सौरभ गुर्जर ने एक वीडियो जारी कर फिल्म का विरोध कर रहे लोगों से भी एक बार फिल्म देखने की मार्मिक अपील की है। बता दें कि ब्रह्मास्त्र फिल्म में लीड विलेन का रोल मध्यप्रदेश के ग्वालियर के डबरा तहसील के रहने वाले सौरभ गुर्जर ने निभाया है। सौरभ एक्टिंग के साथ साथ रेसलिंग भी करते हैं और WWE रेसलर भी हैं। सौरभ ने वीडियो जारी कर रहा है कि एक बार फिल्म जरुर देखें इस फिल्म के लिए दो हजार लोगों ने दिन रात काम किया है।

ब्रह्मास्त्र के विलेन की मार्मिक अपील
ब्रह्मास्त्र फिल्म में लीड विलेन का किरदार निभाने वाले डबरा के सौरभ गुर्जर ने एक मिनिट 38 सेकेंड का वीडियो जारी कर फिल्म का विरोध कर रहे लोगों से अपने दिल की बात की है। वीडियो में सौरभ ने कहा कि ब्रह्मास्त्र फिल्म को लेकर जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनके लिए कहना चाहूंगा कि विरोध करना आपका अधिकार हैं, यदि अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ा कोई विषय है तो उसका विरोध करने का भी लोगों को अधिकार है, लेकिन मेरा उन सभी लोगों से यह भी निवेदन है कि पहले वह एक बार फिल्म जरूर देखें। फिल्म को देखने के बाद यदि उन्हें लगता है कि इस फिल्म का विरोध करना चाहिए तो जरूर विरोध करें। लेकिन फिल्म को बिना देखे उसका विरोध करना यह गलत है। सौरभ ने ये भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति विशेष से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं तो उस व्यक्ति के कारण दो हजार से ज्यादा लोगों की उस टीम को सजा न दें जिन्होंने दिन रात मेहनत करके इस फिल्म को तैयार किया है, ये मेरा आपसे निवेदन है।

यह भी पढ़ें- इंटरव्यू दिलाने के बहाने लाया भोपाल और बना डाला हवस का शिकार

एक्टर के साथ रेसलर भी हैं सौरभ गुर्जर
बता दें कि ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के रहने वाले सौरभ गुर्जर एक्टर होने के साथ साथ रेसलर भी हैं और इन दिनों में यूएसए (USA) में WWE(World Wrestling Entertainment) में रेसलिंग कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र फिल्म में विलेन का किरदार निभाने से पहले सौरभ ने रियलटी शो और टीवी सीरियल्स में भी अहम किरदार निभाए हैं। ग्वालियर से कॉलेज की पढ़ाई करने वाले सौरभ का बचपन से ही रेसलर बनने का सपना था और अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए वो मुंबई चले गए थे।

यह भी पढ़ें- 11वीं की स्टूडेंट से क्लासमेट ने किया रेप, दोबारा मिलने नहीं आई तो कर दिया VIDEO वायरल