19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुद्ध पूर्णिमा : विश्व शांति के लिए होगी बुद्ध वंदना, सजे विहार

बुद्ध पूर्णिमा 30 को

2 min read
Google source verification
decoartion

भोपाल। बुद्ध पूर्णिमा 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। बौद्ध विहारों में भी विशेष कार्यक्रमों के साथ बुद्ध वंदना, परित्राण पाठ सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शहर में तकरीबन 42 बुद्ध विहार है और सभी जगह बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की आराधना की जाएगी। बुद्ध पूर्णिमा के चलते शहर के बुद्ध विहारों में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है।

सभी धर्मों के अनुयायी करेंगे कामना

महाविहार के भंते शाक्यपुत्र सागर ने बताया कि पूर्व संध्या पर 29 अप्रैल को शाम को भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर विश्वशांति के लिए आराधना की जाएगी। इसमें हिन्दू समाज, ईसाई समाज, मुस्लिम समाज, सिख समाज के लोग भी शामिल होंगे। इसी प्रकार 30 अप्रैल को सुबह सामूहिक ध्यान , बुद्ध वंदना, धम्मदेशना, अष्टशील उद्घोषक व्रत होगा। शाम को भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान समाजसेवियों का सम्मान किया जाएगा।

निकलेगी रैली, होंगे कई आयोजन

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर 29 अप्रैल को मोमबत्ती रैली निकाली जाएगी। विश्वशांति के संदेश के साथ यह रैली करुणा बुद्ध विहार से प्रारंभ होगी जो पुराना माता मंदिर , अवन्तिबाई चौराहा, पंचशील नगर चौराहा, अंबेडकर जयंती मैदान, सेकेंड स्टॉप होते हुए वापस करुणा बुद्ध विहार पहुंचेगी। इसी प्रकार अगले दिन सुबह 11 बजे से बुद्ध विहार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर शरबत वितरण, फल वितरण और प्रबुद्ध महिला मंडल की ओर से खीर वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा।

स्नानदान के लिए भी खास होती है यह पूर्णिमा

ज्योतिषाचार्य अंजना गुप्ता ने बताया कि बैसाख पूर्णिमा के साथ ही बैसाख माह का समापन होगा। 29 को व्रत की पूर्णिमा रहेगी और 30 को स्नानदान पूर्णिमा होगी। यह पूर्णिमा स्नान दान के लिए भी खास मानी गई है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान पुण्य और भगवान सत्यनारायण की कथा का विशेष महत्व है।