
Govt Jobs: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश में जल्द ही विभिन्न विभागों में बंपर सरकारी नौकरियां निकलने वाली हैं। सितंबर महीने से लेकर दिसंबर महीने तक प्रदेश में समूह चार से लेकर सहायक ग्रेड-3, सहायक संपरीक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं होने जा रही हैं। खाली पड़े पदों को भरने के लिए लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, सहित कई विभागों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे हैं।
मप्र कर्मचारी चयन मंडल की कंट्रोलर डॉ.हेमलता का कहना है सितंबर से दिसंबर महीने तक कई परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सितंबर महीने भी परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं जिनकी तैयारियां तेज चल रही हैं। सितंबर के महीने में जो परीक्षाएं होने वाली हैं उनकी बात करें तो इनमें सबसे बड़ी परीक्षा समूह चार की होने वाली है। सितंबर महीने में होने वाली परीक्षाएं और तारीख..
राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपैक्स बैंक ) में भी 197 पदों पर भर्ती निकाली गई हैं, इसके लिए आखिरी तारीख 5 सितंबर हैं। इनमें 95 पद कैडर ऑफिसर के, 79 पद बैंकिंग असिस्टेंट के, 23 पद असिस्टेंट मैनेजर के हैं। अपैक्स बैंक में होने वाली इस भर्ती के लिए पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग अलग है।
सभी पदों लिए न्यूनतम आयु 18 साल से लेकर 35 साल तक रखी गई है। इसमें महिलाओं को 5 साल और एससी, एसटी, ओबीसी को भी 5 साल आयु में छूट दी गई है।
Updated on:
25 Aug 2024 05:24 pm
Published on:
25 Aug 2024 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
