
भोपाल. लोकायुक्त ने पूर्व जेल डीजी आइपीएस संजय चौधरी और उनकी सास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। उनकी इंदौर, भोपाल, पुणे में कई संपत्तियां और इंदौर की दो रियल एस्टेट फर्मों में हिस्सेदारी की बात सामने आई है।
लोकायुक्त को करीब दो साल पहले संजय चौधरी के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद संजय और उनकी सास प्रेमलता पंचोली पर केस दर्ज कर लिया गया। शिकायत में चौधरी से संबंधित कई संपत्तियों का ब्यौरा भी दिया गया था। संजय चौधरी करीब एक साल पहले रिटायर हुए हैं और भोपाल में रहते हैं। उनकी सास व्याख्याता थी और सागर से रिटायर होने के बाद वे भी भोपाल में रहती हैं।
जानकारी के अनुसार डीएसपी प्रवीणसिंह बघेल की टीम मुख्यालय के निर्देश पर गोपनीय जांच कर रहे थे। जांच पूरी होने के बाद संजय चौधरी एवं उनकी सास प्रेमलता पंचोली के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। शिकायत में चौधरी से संबंधित कई संपत्तियों का ब्यौरा भी दिया गया था। यह बताया था कि जितनी भी संपत्तियां हैं उसमें संजय चौधरी की सास के नाम से संपत्ति लिया जाना बताया गया है या उनकी सास द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से लेना बताया गया। सबसे ज्यादा संपत्तियां इंदौर में होने की जानकारी दी गई जिसके आधार पर जांच की गई। आरोप है कि इंदौर की दो रियल एस्टेट फर्म में भी उनकी साझेदारी है। हालांकि यह साझेदारी बिना नाम के है।
शिकायतकर्ता द्वारा इंदौर में एक प्लॉट, दो मकान, एक फ्लैट होने की जानकारी दी गई। साथ ही ग्वालियर में भी बेशकीमती प्लॉट तथा भोपाल में और पुणे में उनके कई मकान, भूखंड और फ्लैट होना शिकायत में उल्लेख किया गया। लोकायुक्त डीएसपी ने शिकायत की जांच की। आगे की विवेचना के लिए संजय चौधरी एवं उनकी सास के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
Published on:
15 Jan 2023 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
