9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

cbse result 2019: 12वीं का रिजल्ट घोषित, 10 दिन पहले जारी हुए रिजल्ट, यहां देखें रिजल्ट

cbse result 2019: 12वीं का रिजल्ट घोषित, 10 दिन पहले जारी हुए रिजल्ट, यहां देखें रिजल्ट

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 02, 2019

cbse

भोपाल। cbse 12वीं के छात्रों का इंतजार गुरुवार को खत्म हो गया। लोकसभा चुनावों के बीच में ही रिजल्ट घोषित कर दिया गया। इससे पहले माना जा रहा था कि यह रिजल्ट 13 से 15 मई के बीच रिजल्ट घोषित हो, लेकिन बोर्ड ने पहली बार 10 दिन पहले ही रिजल्ट जारी कर दिए। इसे सीबीएसई की अधिकृत वेबसाइट cbse.nic.in पर देखा जा सकता है। पहली बार ऐसा हुआ है कि सीबीएसई ने दस दिन पहले ही रिजल्ट घोषित कर दिए और सभी रीजन के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए।


सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों ने पहले बताया था कि रिजल्ट मई के पहले सप्ताह के बाद आएगा। यानी सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 8 से 15 मई के बीच इसी उम्मीद की जा रही थी। यह रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर भी देखा जा सकता है। गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा टॉप पर रही। उन्हें 499 अंक मिले।

रिजल्ट एक नजर

83.4 प्रतिशत विद्यार्थी पास।

88.70 फीसदी छात्राएं पास हुईं।

79 प्रतिशत लड़के पास हुए।

सीबीएसई की वेबसाइट पर देख सकते हैं अपने मार्क्स।
त्रिवेंद्रम रीजन टाप पर।
दिल्ली रीजन तीसरे नंबर पर।
चेन्नई रीजन दूसरे नंबर पर।

अजमेर रीजन में आता है मध्यप्रदेश
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अधिकार क्षेत्र में अजमेर, नई दिल्ली, इलाहाबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, देहरादून, पंचकुला, गुवाहाटी, पटना, भुवनेश्वर, बेंगलूरू, चंडीगढ़, भोपाल, नोएडा, पुणे एवं दिल्ली वेस्ट रीजन। मध्यप्रदेश का पूरा क्षेत्र अजमेर रीजन में आता है।

-देश में कुल कुल पंजीकृत विद्यार्थी 31 लाख थे, जिनमें से अजमेर रीजन में करीब 3.80 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।