
,,
भोपाल। देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) की 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडू के पास हेलीकाप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनके साथ उनकी पत्नी मधुलिका समेत 14 लोग सवार थे।
देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत की 16 मार्च को जयंती है। मध्यप्रदेश में उनको आद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
जनरल रावत का ससुराल शहडोल में
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सोहागपुर स्थित गढ़ी में बिपिन रावत की ससुराल है। उनकी पत्नी मधुलिका रावत यही पर पली-बढ़ी। वे स्व. कुंवर मृगेंद्र सिंह की पुत्री हैं। मृगेंद्र सिंह रीवा घराने से ताल्लुक रखते हैं। रावत की मधुलिका सिंह से शादी 1985 में हुई थी। जनरल रावत और मधुलिका की दो बेटी हैं। बड़ी बेटी कृतिका रावत है, जिनकी शादी मुंबई में हुई है, जबकि छोटी बेटी तारिणी अभी पढ़ाई कर रही हैं। विपिन रावत के ससुर मृगेंद्र सिंह शहडोल के सोहागपुर से 1967 और 1972 में कांग्रेस से दो बार विधायक रह चुके हैं।
गढ़वाल में हुआ था बिपिन रावत का जन्म
बिपिन रावत उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में जन्मे थे। 1978 से भारतीय सेना में थे। उन्हें 1978 में भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से ग्यारह गोरखा राइफल्स की पांचवी बटालियान में नियुक्त किया गया था। उन्हें स्वार्ड आफ ऑनर भी मिल चुका है।
मौत से तीन माह पहले आए थे दतिया
बिपिन रावत का मध्यप्रदेश से गहरा नाता रहा है। उनकी ससुराल शहडोल जिले के सोहागपुर में है, जबकि वे मौत से तीन माह पहले ही दतिया आए थे और पत्नी मधुलिका के साथ मां पीताम्बरा की आराधना की थी।
ग्वालियर में दिया था गुरुमंत्र
22 जुलाई 2018 को बिपिन रावत ग्वालियर के कन्या विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उन्होंने यहां छात्राओं के लिए जो मोटिवेशन स्पीच दी थी, उसे आज भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा था कि असफलता एक चुनौती है, उसे स्वीकार करो। कहां खामियां रह गईं, इस पर विचार करो। मेहनत और लगन से आगे बढ़ो। नाकामी को अपना हथियार बनाओ, सफलता आपके कदम चूमेगी। उनके साथ पत्नी मधुलिका रावत भी थीं, जो एसकेवी की एल्युमिनाई भी थीं। साथ ही आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रेसीडेंट थीं।
यह भी पढ़ें
सीएम बोले - देश ऋणि रहेगा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंहचौहान ने भी बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें याद किया। सीएम ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि भारतीय थल सेनाध्यक्ष और भारत के प्रथम रक्षा प्रमुख, पद्म विभूषण से सम्मानित स्व. जनरल बिपिन रावत जी की जयंती पर कोटिश: नमन्!
चौहान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सेवा देने, सर्जिकल स्ट्राइक की योजना में योगदान देने और सेना के विभिन्न पदों पर रहते हुए आपने जो राष्ट्र सेवा की है, उसके लिए देश आपका सदैव ऋणी रहेगा।
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि देश के पहले रक्षा प्रमुख जनरल श्रद्धेय बिपिन रावत जी को जयंती पर शत-शत नमन और विनम्र श्रद्धांजलि।
Published on:
16 Mar 2022 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
