scriptतीन माह पहले आए थे बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका के साथ की थी मां पीताम्बरा की पूजा | Chief of Defence Staff cds general bipin rawat pitambra peeth datiya | Patrika News

तीन माह पहले आए थे बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका के साथ की थी मां पीताम्बरा की पूजा

locationदतियाPublished: Dec 08, 2021 05:42:53 pm

Submitted by:

Manish Gite

Chief of Defence Staff- दतिया में पीताम्बरा पीठ में 14 सितंबर को की थी विशेष पूजा, गोपनीय रखा गया था यह कार्यक्रम…।

datiya1.jpg

तीन माह पहले 14 सितंबर को दतिया आए बिपिन रावत ने की थी विशेष पूजा।

दतिया। सीडीएस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) का हेलीकाप्टर बुधवार को सुबह तमिलनाडू के पास क्रेश हो गया। इस हादसे में पत्नी मधुलिका समेत 14 लोग थे। हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।

बिपिन रावत का मध्यप्रदेश से गहरा नाता रहा है। उनका ससुराल शहडोल जिले के सोहागपुर में है, जबकि वे तीन माह पहले ही दतिया आए थे और पत्नी मधुलिका के साथ मां पीताम्बरा पीठ में अनुष्ठान किया था। उनका यह कार्यक्रम बेहद गुप्त रखा था और सुरक्षा की दृष्टि से 5 घंटे तक सुरक्षा घेरे में था।

 

सीडीएस बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका जिस हेलीकाप्टर में सवार थे वो बुधवार सुबह तमिलनाडू में क्रेश हो गया। इस हादसे में 14 लोगों में से 13 लोगों के मारे जाने की सूचना है। जनरल रावत के ससुराल में उनकी सलामती की कामना की जा रही है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी उनकी सलामती की ईश्वर से प्रार्थना की थी।

datia.jpg

 

14 सितंबर को बिपिन रावत पत्नी के साथ दतिया आए थे। उन्होंने शक्तिपीठ मां पीताम्बरा के दरबार में पूजा-अर्चना की और अनुष्ठान भी किए। रावत ने भगवान वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया था। इस दौरान रावत 6 से 7 घंटे तक मंदिर परिसर में रहे थे और अनुष्ठान किया।

 

bipin3_2.png

 

जनरल रावत का ससुराल शहडोल में

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सोहागपुर स्थित गढ़ी में बिपिन रावत की ससुराल है। उनकी पत्नी मधुलिका रावत यही पर पली और बढ़ी हुई। वे स्व. कुंवर मृगेंद्र सिंह की पुत्री हैं। मृगेंद्र सिंह रीवा घराने से ताल्लुक रखते हैं। रावत की मधुलिका सिंह से शादी 1985 में हुई थी। जनरल रावत और मधुलिका की दो बेटी हैं। बड़ी बेटी कृतिका रावत है, जिनकी शादी मुंबई में हुई है, जबकि छोटी बेटी तारिणी अभी पढ़ाई कर रही हैं। विपिन रावत के ससुर मृगेंद्र सिंह शहडोल के सोहागपुर से 1967 और 1972 में कांग्रेस से दो बार विधायक रह चुके हैं।

 

गढ़वाल में जन्मे बिपिन रावत

बिपिन रावत उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पैदा हुए थे। 1978 से भारतीय सेना में थे। उन्हें 1978 में भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से ग्यारह गोरखा राइफल्स की पांचवी बटालियान में नियुक्त किया गया था। उन्हें स्वार्ड आफ ऑनर भी मिल चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो