scriptअयोध्या के राम को लेकर दुनियाभर में उत्सव, पांच लाख घरों में पहुंचे पीले चावल | Celebration from Ayodhya to Bhopal, Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra ram mandir ayodhya | Patrika News
भोपाल

अयोध्या के राम को लेकर दुनियाभर में उत्सव, पांच लाख घरों में पहुंचे पीले चावल

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह; घर-घर पहुंचे युवा, 5.5 लाख घरों में पहुंचाई अक्षत, युवाओं ने चंदन, कुमकुम से अंकित राम नाम दीप तो महिलाओं ने किया ध्वज वितरण, रविवार को निकलीं 650 टोलियां

भोपालJan 15, 2024 / 08:10 am

Manish Gite

bhopal.png

अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शहर में राम भक्ति का जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक स्थलों में सफाई की जा रही है, तो कई संगठनों की ओर लोगों को अक्षत, दीपक, ध्वज का वितरण किया जा रहा है। रविवार को शहर में उत्साह और अधिक दिखाई दिया। विहिप की 650 टोलियों ने 73 हजार से अधिक घरों में अक्षत पहुंचाई। अब साढ़े 5 लाख से अधिक घरों में वितरण हो चुका है।

विहिप के प्रांत संयोजक सुशील सुडेले ने बताया कि भोपाल को अलग-अलग 4 भागों में बांटकर 650 टोलियों ने अक्षत विरित किए।

महिलाएं कर रहीं राम ध्वज का वितरण: मप्र अग्रवाल महिला महासभा की ओर से कॉलोनियों में महिलाओं द्वारा राम ध्वज का वितरण किया जा रहा है। कोलार, चूनाभट्टी आदि क्षेत्रों में महिलाओं ने राम ध्वज वितरित किए और लोगों को घरों पर ध्वज लहराने का संदेश दिया। महासभा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल ने बताया कि भोपाल में एक लाख ध्वज में से करीब 50 हजार ध्वज वितरित कर दिए है।

 

पॉकेट मनी बचाकर युवाओं ने तैयार किए राम नाम दीप

सेवा संकल्प युवा संगठन की ओर से शहर में 2 हजार राम नाम दीप वितरित किए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत रविवार से हुई। युवाओं द्वारा पॉकेट मनी बचाकर दीप खरीदकर और इस पर चंदन, रोली, गोपी चंदन से राम नाम अंकित कर इसका वितरण किया जा रहा है। संगठन के प्रकाश मालवीय ने बताया कि 20 से अधिक युवाओं द्वारा घरों और दुकानों में 5 दीपकों का पैकेट वितरित किया जा रहा है। इस दौरान यश जैन, प्रभात कुशवाह, सुमित मालवीय, विवेक श्रीवास्तव, प्रिंस मालवीय आदि ने दीप बांटे।

 

राम धुन प्रभात फेरी के साथ घर-घर लगाए ध्वज

प्रभु राम दरबार उत्सव समिति की ओर से रविवार को तलैया क्षेत्र में रामधुन और जय श्रीराम के जयकारों के साथ संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान घरों में भगवा ध्वज लगाए और दीप उत्सव, पूजन पाठ में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस मौके पर सुरेश शुक्ला, मयंक गुह्रश्वता, सुरेश नेमा आदि मौजूद थे।

 

10 हजार भक्त करेंगे सवा लाख हनुमान चालीसा

पाठ जन जागृति समिति की ओर से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के एक दिन पूर्व अयोध्या बायपास टनानट ढाबे के पास विशेष आयोजन होगा। समिति के लोकेंद्र मालवीय ने बताया कि 21 जनवरी को दोपहर 1 बजे से यहां 10 हजार भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा इसके बाद 5100 दीपों से महाआरती होगी।

 

22 को शहर के बाजारों को सजाने का आव्हान

शहर के व्यापारियों की प्रमुख संस्था भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआइ) की मासिक कार्यकारिणी बैठक हुई। इस अवसर पर बीसीसीआइ अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली एवं प्रव ता अजय देवनानी ने भोपाल की समस्त व्यापारिक संस्थाओं से 22 जनवरी को भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को भव्य एवं दिव्य स्वरूप में उत्सव के रूप में मनाने की अपील की। पाली ने बैठक में कहा कि 22 जनवरी को समस्त व्यापारिक क्षेत्र में दिवाली जैसा उत्सव का आयोजन हो, मुख्य बाजारो में प्रत्येक प्रतिष्ठान को भगवा ध्वज से सजाया जाए। रंगोली के साथ ही विद्युत साज-सज्जा भी की जाए एवं महाप्रसादी का वितरण किया जाए।

Hindi News/ Bhopal / अयोध्या के राम को लेकर दुनियाभर में उत्सव, पांच लाख घरों में पहुंचे पीले चावल

ट्रेंडिंग वीडियो