केले की फसल बर्बाद
बारिश के कारण बुरहानपुर जिले में केले की फसल बर्बाद हो गई है। महेश्वर, झाबुआ और बडबानी में अच्छी बारिश हुई है। शाजापुर में पिछले 24 घंटे में करीब सवा दो इंच बारिश हुई है। मध्यप्रदेश में जोरदार मानसून के बाद हो रही लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर पहुंच गए हैं। शनिवार को चापड़ा के पास काली सिंध नदी में उफान से इंदौर-बैतूल हाइवे दो घंटे से बंद है। वहीं, रायसेन में भारी बारिश से बीना नदी उफान पर पहुंच गई है।