
Chandrayaan-3 Mission Soft-landing LIVE Telecast
चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। इसे लेकर लोग पल-पल की खबर ले रहे हैं और भगवान से कामना कर रहे हैं कि इसकी सफलतापूर्वक लैंडिंग हो। मध्यप्रदेश के कई शहरों में इसे लेकर प्रार्थना, जाप, अनुष्ठानों का दौर चल रहा है। भोपाल में बुधवार सुबह से ही कई मंदिरों में अनुष्ठान का दौर तेज हो गया। मध्यप्रदेश सरकार ने स्कूलों में बच्चों को भी लाइव स्ट्रीमिंग से जोड़ने के निर्देश दिए हैं, वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
मुख्यमंत्री बोले- आज गर्व का दिन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग से काफी उत्साहित हैं, उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि सारा देश गर्व से भरा हुआ है। मन आनंद और प्रसन्नता से सराबोर है। अपने वैज्ञानिकों को हृदय से धन्यवाद देता हूं। जिनके कारण यह क्षण आए। पीएम मोदीजी के संकल्प को प्रणाम करता हूं। इन्हीं के नेतृत्व में भारत असाधारण उपलब्धियों को हासिल कर रहा है। आज का दिन भारत के गौरव का दिन है। गर्व का दिन है। आनंद और प्रसन्नता का दिन है। यह लगातार सिद्ध होता जा रहा है कि अब भारत सबसे आगे है।
चांद पर भी गाड़ेंगे तिरंगा
इससे एक दिन पहले मंगलवार को ग्वालियर दौरे के वक्त केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि यह भारत के लिए बहुत बड़ा इतिहास है जो भारत के सभी संस्थानों ने, वैज्ञानिकों ने रचा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयां तो छू रहा है। भारत का तिरंगा केवल देश के अंदर ही नहीं, विश्व पटल पर है, अब हमारी कोशिश है कि हमारा तिरंगा चांद पर भी गाड़ रहे हैं। इसके लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं।
दिग्विजय बोले- वैज्ञानिकों का प्रयास सफल हो
दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हमें इस बात का गर्व है कि भारत के इसरो के साइंटिस्ट ने हमारा चंद्रयान-3 चंद्रमा की धरती पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि यह मिशन सफल हो। इसके साथ ही समाचार पत्रों में यह भी खबरें आ रही है कि जिन वैज्ञानिकों ने यह काम किया है, उन वैज्ञानिकों को 17 माह से वेतन नहीं मिल पाया है, प्रधानमंत्रीजी को इस बारे में भी ध्यान देना चाहिए।
छतरपुरः बागेश्वर धाम में भी चंद्रयान-3 के लिए विशेष पूजा
देशभर के साथ ही मध्यप्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम में भी विशेष पूजा अर्चना हो रही है। यहां भी चंद्रयान-3 की सफलता के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। एक श्रद्धालु राजीव शर्मा ने कहा कि 'हजारों श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना करने आए हैं। मयंक साहू नाम के एक भक्त ने कहा कि चंद्रयान की सफलता के लिए यहां विशेष प्रार्थनाएं की गईं हैं। इस पूजा-अर्चना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां देखें VIDEO
उज्जैनः भस्म आरती के बाद विशेष पूजा
उज्जैन में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजा हुई। बाबा महाकाल के अलावा अंगारेश्वर मंदिर में भात पूजन भी हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भारतीय तिरंगा लेकर और चंद्रयान-3 की तस्वीर लेकर सफलता की कामना की।
शिवलिंग के समक्ष प्रार्थना
भोपाल के इंद्रपुरी स्थित तुरंत महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई। इस दौरान हाथों में तिरंगे लेकर 11 हजार रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग की पूजा अर्चना की। पं. गिरीश मिश्रा ने विधि विधान से भोलेनाथ की पूजा की। मंडल के रिंकू भटेजा ने बताया कि मंडल के सदस्यों द्वारा ओम नम: शिवाय का जाप किया जाएगा। कार्यक्रम में गुड्डू अग्रवाल, अमरीश पटेल, नागेंद्र सिंह परिहार, प्रकाश पाटिल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
पशुपतिनाथ का किया रूद्राभिषेक
भोपाल के टीन शेड प्लेटिनम प्लाजा के सामने स्थित आदर्श नवदुर्गा मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ का रूद्राभिषेक किया। मंत्रोच्चार के साथ पूजा की गई और ओम नम: शिवाय का जाप किया। संस्कृति बचाओ मंच के पं. चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से जाप और प्रार्थना की।
गुफा मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ
भोपाल के गुफा मंदिर के पं. लेखराज शर्मा ने बताया कि लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में भी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।
गायत्री शक्तिपीठ के साधक करेंगे मंत्र जाप
गायत्री परिवार की ओर से चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए बुधवार को सुबह होने वाले जाप में साधकों द्वारा गायत्री मंत्र का जाप किया जाएगा।
खरगोन में विशेष पूजा अर्चना
चंद्रयान-3 के लिए दुआ और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। इसी के साथ खरगोन नगर के अतिप्राचीन मंदिर सिद्धनाथ में लोगों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा अर्चना की। शहर के सिद्धनाथ मंदिर में लोगों ने चंद्रयान की तस्वीर के साथ खास पूजा अर्चना की।
यह भी पढ़ेंः
आज कई जगह मनेगा जश्न, ऐसी है तैयारी
भोपाल के विभिन्न स्कूलों में बच्चों एवं पैरेंट्स के लिए मून लैंडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां व गतिविधियां भी स्कूलों में शुरू हो गई है। टीचर्स ने बच्चों के लिए स्कूल परिसर में रॉकेट लॉन्चर का मॉडल बनाया है। साथ ही पूरे स्कूल परिसर को सभी ग्रहों के कटआउट्स से सजाया है। स्कूल की टीचर्स द्वारा रोचक अंदाज में बच्चों के लिए मिशन चंद्रयान- 3 की स्टोरीटेलिंग कराई जा रही है। फैक्ट्स ऑफ मून रोचक अंदाज में बताएं जा रहे हैं। जैसे ही चंद्रयान -3 अर्थ के ऑर्बिट के चक्कर लगा कर चांद की सतह पर लैंड करेगा, ठीक वैसे ही स्कूल के हॉल में भी अर्थ और मून के ऑर्बिट बनाये गए हैं, जिसमें बच्चों को चंद्रयान -3 के समान ही चक्कर लगाकर मून पर लैंड करने का मून लैंडिंग कॉम्पिटीशन 23 को कराया जाएगा।
यहां देखें Live
Chandrayaan-3 ssion Soft-landing LIVE Telecast
Updated on:
23 Aug 2023 01:36 pm
Published on:
23 Aug 2023 12:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
